Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

महाराष्ट्र: मुंबई में होगा आतंकी हमला? NIA को मिला ई-मेल, भेजने वाले ने खुद को बताया तालिबानी

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बार फिर बड़े आतंकी हमले की धमकी दी गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को मुंबई में आतंकी हमले की धमकी वाला एक ई-मेल मिला है। बताया जा रहा है कि इस ई-मेल में मुंबई में एक बार फिर आतंकी हमला करने की बात कही गई है। मेल भेजने वाले ने खुद को तालिबानी बताया है। इस ई-मेल के बाद जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और ई-मेल की जांच शुरू कर दी गई है।

अलग-अलग शहरों में अलर्ट जारी

समाचार एजेंसी ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि मुंबई में आतंकी हमले की धमकी वाले ई-मेल की जानकारी एनआईए ने मुंबई पुलिस को दी है। इस धमकी भरें ई-मेल के बाद मुंबई समेत राज्य के अलग-अलग शहरों में अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया कि, धमकी देने वाले ने खुद को तालिबानी बताया है। ई-मेल में कहा है कि मुंबई में आतंकी हमला होगा। इस ई-मेल के बाद मुंबई पुलिस और एनआईए ने जांच शरू कर दी है।

पहले भी आई थी धमकी भरी कोल

बता दें कि इससे पहले भी कई बार मुंबई में आतंकी हमले के ई-मेल मुंबई पुलिस और जांच एजेंसियों को मिले है। इसी साल जनवरी में मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एक धमकी भरी कॉल आई थी। इस कॉल में अज्ञात शख्स ने स्कूल को उड़ाने की धमकी दी थी। साथ ही शहर भर में अलग-अलग जगहों पर बम धमाके करने की भी धमकी दी थी। धमकी देनें वाले ने 2 महीने के अंदर ही इन हमलों को अंजाम देने की बात कही गई थी।

Related posts

राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा झालावाड़ से हुई प्रारंभ, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई मंत्री हुए शामिल

Admin

दिल्ली आबकारी नीति मामला: BRS MLC कविता 11 मार्च को ईडी के सामने पेश होंगी

Live Bharat Times

उत्तर प्रदेश: बीजेपी गठबंधन में शामिल हो सकते हैं ओपी राजभर! यूपी में सपा को लग सकता है बड़ा झटका

Live Bharat Times

Leave a Comment