Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, अपने जन्मदिन पर सीनियर लीडर थोरात ने दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार, बालासाहेब थोरात ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के साथ काम करने से इनकार कर अपना इस्तीफा पार्टी आलाकमान को दिया है। वहीं दूसरी तरफ अध्यक्ष नाना पटोले ने मीडिया को बताया कि, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने तो थोरात को उनके जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं।

आलाकमान को लिखा पत्र 

मीडिया सूत्रो ने मुताबिक, इससे पूर्व पार्टी के आलाकमान को बालासाहेब थोरात ने पत्र लिखकर नाना पटोले के खिलाफ शिकायत की थी, और कहा था कि नाना पटोले के साथ काम करना अब मुश्किल हो रहा है। सूत्रो के अनुसार, बालासाहेब थोरात के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत नासिक विधान परिषद चुनाव के बाद से शुरू हुई थी। जब उनके भांजे सत्यजीत तांबे ने पार्टी के खिलाफ जाकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। उसके बाद उन्होंने बीजेपी से समर्थन भी मांगा था। वहीं, सत्यजीत तांबे के पिता और तत्कालीन एमएलसी सुधीर तांबे ने भी कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार होने के बावजूद चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। जिससे कांग्रेस पार्टी की जबरदस्त किरकिरी हुई थी।

इस पूरे मामले में बालासाहेब थोराट की चुप्पी को मौन समर्थन के तौर पर देखा गया। हालांकि, थोराट ने सत्यजीत तांबे के चुनावी अभियान में हिस्सा नहीं लिया था। परंतु, सत्यजीत तांबे के मामले में थोरात की खामोशी पार्टी को खल रही थी। कांग्रेस पार्टी सुधीर तांबे और सत्यजीत तांबे को पार्टी से निलंबित कर दिया है। बालासाहेब थोरात का परिवार लंबे समय से कांग्रेसी रहा हैं। थोरात महाराष्ट्र कांग्रेस के सबसे सीनियर लीडर हैं जो आठ बार से लगातार विधायक हैं। परंतु, अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Related posts

शुद्ध के लिए युद्ध: चिकित्सा विभाग और पुलिस ने बस से 500 किलो मिलावटी मावा पकड़ा

Admin

पीएम मोदी का दिवाली पे युवाओं को तोहफा मोदी का दिवाली धमाका

Live Bharat Times

विधायक डॉ. अमनदीप कौर ने किया वार्ड 10* में पेयजल समस्या के समाधान के लिए 650 फीट गहरे बोरवेल का उद्घाटन

Live Bharat Times

Leave a Comment