Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

महाराष्ट्र: कल पीएम मोदी मुंबई वासियों को देंगे ये खास सौगात, यहां जाने उनके कार्यक्रम की पूरी जानकारी

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। साथे ही कुछ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी मुंबई दौरे के दौरान दाऊदी बोहरा समुदाय के एक परिसर का भी उद्घाटन करेंगे। बता दें कि, कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री मोदी मुंबई आए थे। इस दौरन उन्होंने 38 हजार रूपयों की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया था।

त्रिपल इंजन की सरकार की कही थी बात 

20 दिन पहले की मुंबई मुलाकात के दौरान पीएम ने त्रिपल इंजन की सरकार की बात कही थी। उनका आशय केंद्र और राज्य के बाद मुंबई महानगरपालिका में भी भाजपा के शासन से था जिससे विकास कामों को और गति मिल सके। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को पीएम मोदी मध्य रेलवे के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन से दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगेय़ इसमें से एक ट्रेन शिरडी साईंनगर के लिए रवाना होगी। वहीं, दूसरी सोलापुर के लिए प्रस्थान करेगी। इन दोनों वंदे भारत ट्रेनों को मिलाकर देश में कुल वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 10 हो जाएगी।

मुंबई पुलिस ने अलर्ट जारी किया

10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुंबई आने वाले है। इससे पहले पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। जिसमें अंधेरी, कुलाबा, मरोल, सीएसटी में पीएम के दौरे की जगह पर ड्रोन और अन्य चीजों पर मुंबई पुलिस ने प्रतिबंध लगाया है। बता दें कि, इस दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो, इसे लेकर मुंबई पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है। पीएम मोदी सांताक्रूज को चेंबूर से जोड़ने वाले लिंक रोड एवं कुरार अंडरपास का भी उद्घाटन करेंगे।

Related posts

ज्ञानवापी सर्वे का दूसरा दिन: कमिश्नर बदलने की अर्जी पर सुनवाई शुरू, ओवैसी बोले- इस फैसले से खुल रही है मुस्लिम हिंसा की राह

बिहार – कमाई 500 रुपये और आईटी विभाग ने थमा दिया 37.5 लाख रुपये का नोटिस

Live Bharat Times

76 साल के हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

Live Bharat Times

Leave a Comment