Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़

झारखंड: साहिबगंज में हैरान करने वाली घटना, सो रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग के घर को लगाई आग, हुई मौत

 

झारखंड के साहिबगंज से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। साहिबगंज में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को जिंदा जला दिया गया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग के रिश्तेदारों ने ही उनकी झोपड़ी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। जिसमें जलकर बुजुर्ग की मौत हो गई। इस मामले में मुफस्सिल थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बुजुर्ग सो रहे थे तब आग लगाई

जानकारी के मुताबिक, साहिबगंज के रामपुर दियारा गांव में  65 वर्षीय मटरू सिंह अपने झोपड़ीनुमा मकान में सो रहे थे। तब उनके ही कुछ रिश्तेदारों ने झोपड़ी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस आग की लपटों में मटरू सिंह गंभीर रूप से जल गये थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा कि जमीन विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक मटरू सिंह के पुत्र  रुदल सिंह ने  इस मामले में मुफस्सिल थाने में एफआईआर दर्ज कराई और अपने चचेरे भाई छंगूरी सिंह, सूरज सिंह, अवधेश सिंह सहित पांच अन्य लोगों को नामजद किया है।

जमीन विवाद में वारदात को अंजाम दिया

पुलिस एफआईआर के अनुसार, मटरू सिंह ने साल के 3 हजार रुपये के किराए पर एक बीघा खेत लिया हुआ था। परंतु पिछले कुछ दिनों से गांव में उनके कुछ रिश्तेदार जमीन खाली करने की धमकी दे रहे थे। दौरान बुधवार को रिश्तेदारों ने मटरू सिंह के साथ मारपीट भी की थी। उसके बाद गुरुवार को उनके घर में आग लगा दी। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Related posts

चम्पावत :वार्डन ने जबरन काटे छात्रों के बाल, डंडे से पीटा, दहशत से भागा एक छात्र

Live Bharat Times

नीरज चोपड़ा ने उसैन बोल्ट को छोड़ा पीछे, इस मामले में बना दिया विश्व रिकॉर्ड

Admin

टी20 विश्व कप सेमीफाइनल: आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का महासंग्राम, जानिए कैसा रहा है भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 रिकॉर्ड

Live Bharat Times

Leave a Comment