Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

फरीदाबाद: सूरजकुंड मेला: फैशन शो में दिखाई दी बनारस की संस्कृति की झलक

फरीदाबाद, 11 फरवरी। अरावली की वादियों में चल रहे सूरजकुंड मेले में जब बनारसी साड़ियां पहन मॉडल्स ने रैंप वॉक किया तो चौपाल पर बनारस की संस्कृति की झलक देखने को मिली। बनारसी थीम पर आधारित रहा फैशन शो का शुभारंभ भारत सरकार के विदेश मामलों के सचिव संजय वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय वर्मा ने कहा कि सूरजकुंड शिल्प मेले ने न केवल देश और दुनिया को रोजगार दिया है बल्कि उन्हें अपनी कला और संस्कृति दिखाने का भी मौका दिया है। मेले में हर वर्ष एक सहभागी राष्ट्र और एक ‘थीम स्टेट’ होता है। मेले में इस वर्ष शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन सहभागी राष्ट्र हैं तथा भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं। ये राज्य एक साथ मिलकर एक ही मंच पर अपनी कला, हस्तशिल्प का बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेले में एक भारत श्रेष्ठ भारत का दर्शन देखने को पर्यटकों को मिल रहा है। देश -विदेश के कलाकारों व शिल्पकारों की कल्पनाओं से सराबोर कलाकृतियों से सुसज्जित इस हस्तशिल्प मेले की छटा देखते ही बनती है।
इसके बाद रैंप पर विभिन्न मॉडल ने अपना जलवा दिखाया। लगभग एक घंटे चले इस फैशन शो में बनारसी परिधान पहने मॉडल्स काफी आकर्षक लग रहीं थी। रैंप के दोनों तरफ लगाए गए देसी मूढों पर बैठे पर्यटक टकटकी लगाए मॉडल को देख रहे थे। फैशन शो में विभिन्न मशहूर डिजाइनर सुकेत धीर, तन्मय एंड मनीष, श्रुति संचेती, अमिता गुप्ता, पवन सचदेवा, आशा गौतम, हेमांग अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता  द्वारा अपने-अपने डिजाईन किये गये परिधान प्रदर्शित किए गए।
इस अवसर पर शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन के प्रतिनिधियों के रूप में रूस के राजदूत डेनिस एलीपोव, बेलारूस के राजदूत एंड्रॉ रिजुसाकी, तज्जाकिस्तान के राजदूत लुकमोन बोबोकालोंन, कम्बोडिया के अंगसीन, साऊदी अरब के शैलेश अलहुशी, मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम साहेब, चीन के सीडीए मा जीया, क्रिगीस्तान के डीसीएम अजमत सियाजी बालेव, उज्जबेकिस्तान के राजदूत दिलशाद अखातोव, नेपाल के डॉ शंकर प्रशाद शर्मा, कजाकिस्तान के नूरलान जलगास बायेव, आर्मेनिया के यूरी बाबक खानी यान, म्यांमार के राजदूत मोईका यंग, कतर डीसीएम, ईरान के डीसीएम मोहम्मद जावेद होसिनी और तैमूर फैराजी, यूएई के फर्स्ट सक्रेटरी मोहम्मद धना हनि और बहरीन देशों के प्रतिनिधियों के अलावा हरियाणा पर्यटन विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव एमडी सिन्हा, पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक नीरज कुमार, मेले के नोडल अधिकारी अमित गुलिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी औए अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान: ‘ब्लू सिटी’ जोधपुर में राजस्थानी घूमर पर डांस करती हुई होलिका का दहन, दूर दूर से लोग देखने आए

Live Bharat Times

एमएस धोनी को मिला क्रिकेट का सबसे बड़ा सम्मान, ICC हॉल ऑफ फेम में हुए शामिल

Live Bharat Times

घने जंगल में फिल्मी अंदाज में रणबीर ने किया था प्रपोज

Live Bharat Times

Leave a Comment