Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल बदले गए

राष्ट्रपति ने 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बड़े बदलाव किए हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए राज्यपाल नियुक्त किए है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। इस बीच राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे।

राष्ट्रपति ने इन राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए
राष्ट्रपति ने इन राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं, इनमें लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि लक्ष्मणप्रसाद आचार्य सिक्किम के राज्यपाल होंगे। वहीं झारखंड के राज्यपाल के लिए सीपी राधाकृष्णन के नाम की घोषणा की गई है।

असम, मणिपुर में होंगे यह राज्यपाल
असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, इसी तरह शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल और गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बिस्वा भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल होंगे। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एस. अब्दुल नजीर रहेंगे। इसी तरह सुश्री अनुसूया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। श्री गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है।

बिहार के राज्यपाल के रूप में राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर 
राष्ट्रपति द्वारा घोषित राज्यपालों में बिहार के राज्यपाल के रूप में राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर होंगे। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का भी इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।

Related posts

आरआरआर की सफलता के बाद एसएस राजामौली अब हॉलीवुड में डेब्यू करना चाहते हैं

Admin

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने विरोध कर रहे छात्रों से मुलाकात करने वाले ब्रिटिश अधिकारियों की निंदा की

Live Bharat Times

संजय राउत ने राज्यसभा के सभापति को लिखा पत्र, कहा- उद्धव ने सरकार गिराने से इनकार किया तो जांच एजेंसियां ​​करने लगीं परेशान

Live Bharat Times

Leave a Comment