Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Otherब्रेकिंग न्यूज़

आगरा : पति और दो बच्चों को छोड़ सोशल मीडिया फ्रेंड के साथ गयी पत्नी

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक बेवफा पत्नी का हैरान कर देने वाला किस्सा सामने आ।  घटना आगरा जिले के एत्माद्दौला थाना इलाके की है जहाँ पहले एक पत्नी द्वारा अपने पति से जिद करके स्मार्ट  फोन खरीदवाया गया। उसके बाद महिला द्वारा एक ऐप की मदद से सोशल मीडिया फ्रेंड बना लिए गए। जब इस बात की जानकारी महिला के पति को हुई तो उसने फोन तोड़ दिया। लेकिन महिला अपने बच्चो और पति को छोड़कर अपने सोशल मीडिया फ्रेंड के पास चली गयी। पति ने इस बात की पुलिस में शिकायत करी। चार महीने बाद जब पुलिस ने महिला  को बरामद किया तो अब पति उसे घर ले जाने के लिए तैयार नहीं है।

गौरतलब है की महिला की शादी को 15 साल हो गए हैं और वह दो बच्चों माँ भी  हैं। पुलिस को दिए गए अपने बयान ,में पति ने बताया कि पत्नी ने जिद करके स्मार्ट फोन खरीदा था। इसके बाद उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी बना ली। जिससे उसके कई आनलाइन दोस्त बन गए। इसी दौरान एक दिन महिला अपनी एक सहेली से मिलने गयी थी।सहेली ने महिला को एक एप से जोड़ दिया। जिसमे वह देर रात तक चैटिंग करती थी। पति ने महिला को ऐसा करने से मना किया मगर वह नहीं मानी। इस पर एक दिन पति ने महिला का मोबाइल लेकर तोड़ दिया।इस पर वो एक और मोबाइल ले आई। मगर, उसके बारे में उसे नहीं पता चलने दिया। 16 अक्तूबर 2022 में वो दोस्त के कहने पर घर से चली गई। रुपये और जेवरात भी ले गई। बल्लभगढ़ में दोस्त के साथ रही। बाद में कहीं और चली गई। पति ने महिला के गायब हो जाने की तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने महिला की तलाश की। पुलिस को जानकारी मिली कि महिला एक युवक के साथ रह रही है। पुलिस महिला और युवक दोनों को आगरा ले आई। किसी और युवक के साथ रहने की वजह से पति ने उसे घर ले जाने से इन्कार कर दिया।

Related posts

लखनऊ : विधुत कर्मियों की हड़ताल पर बोले ऊर्जा मंत्री बातचीत के रास्ते खुले हैं

Live Bharat Times

RCB Vs KKR / शाहरुख ने RCB की हार के बाद विराट कोहली को सिखाए ‘जूम जो पठान’ के स्टेप्स

Live Bharat Times

झारखंड: साहिबगंज में हैरान करने वाली घटना, सो रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग के घर को लगाई आग, हुई मौत

Admin

Leave a Comment