Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

शादी में हार्दिक संग नताशा ने किया डांस, पत्नी पर लुटाया प्यार

अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने मंगलवार, 14 जनवरी 2023 को उदयपुर में ईसाई रीति-रिवाज से शादी कर ली। इनकी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं। अब हार्दिक और नताशा की शादी का एक खूबसूरत अनसीन वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। जिसमें नताशा और हार्दिक खुशी से डांस करते नजर आ रहे हैं। नताशा अपने पति के साथ डांस करती हुई एंट्री करती हैं। दुल्हन के साथ दूल्हा हार्दिक भी डांस करते हुए शानदार एंट्री करते हैं। बता दें कि हार्दिक और नताशा ने 2020 में सगाई की थी। उन्होंने कोविड के दौरान घर पर ही शादी की रस्म का आयोजन किया। नताशा जुलाई में मां बनी थीं।

पैपराजी ने नतासा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की शादी का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। जिसमें हार्दिक अपनी दुल्हनियां के साथ शानदार एंट्री करते हैं। इतना ही नहीं वह नताशा के हाथ पर किस भी करते हैं। जहां नताशा ने व्हाइट वेडिंग गाउन पहना था, वहीं हार्दिक ने ब्लैक सूट बूट्स में शादी की।

नताशा और हार्दिक की शादी
हार्दिक पांड्या और नताशा ने फिर से शादी करने के लिए वैलेंटाइन डे चुना था। शादी के बाद दोनों ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उन्होंने लिखा, “हमने तीन साल पहले वचन लिया था। अब इसे फिर से वैलेंटाइन डे पर मना रहे हैं। हम कितने भाग्यशाली हैं कि हमें इस अवसर को परिवार और दोस्तों के साथ मनाने का अवसर मिला। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।”

बता दें कि नताशा और हार्दिक ने एक दूसरे को डेट करने के बाद 1 जनवरी 2020 को सगाई की थी। उसके बाद लॉकडाउन में दोनों ने आनन-फानन घर में शादी कर ली थी। फिर दोनों जुलाई 2020 में माता-पिता बने। हार्दिक और नताशा के बेटे का नाम अगस्त्य है।

Related posts

अथिया और राहुल की शादी का जश्न आज से शुरू, 3 दिनों तक चलेगा समारोह

Admin

महाराष्ट्र दिवस: भारतीय शेयर बाजार आज बंद रहेंगे, सामान्य व्यापार मंगलवार को फिर से शुरू होगा

IPL-2023: पहली बार 12 भाषाओं में ये दिग्गज करेंगे कमेंट्री, 18 डबल हेडर, इन 12 शहरों में खेले जाएंगे मैच, जानें पूरी जानकारी

Admin

Leave a Comment