

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने आज गुरूवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया। सीएम योगी के साथ मौके पर मौजूद अधिकारीयों को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया दिया की हर फरियादी के साथ न्याय होना चाहिए और पीड़ितों को थाने में ही हर हाल में न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को जेल में डाला जाए। सुबह पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री, दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे।
जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और थाने के मामले लेकर आए थे। यह देखकर मुख्यमंत्री ने चिंता जताते हुए कहा की कहीं न कहीं थाने और तहसील स्तर पर इसे लेकर लापरवाही हो रही है। मुख्यमंत्री स्वयं एक एक करके समस्या लेकर आए फरियादियो के पास गए और उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही सीएम में उन्हें आश्वासन भी दिया की उनके समस्याओं का जल्द समाधान होगा।
जनता दरबार में पहुंचे कई लोग अपनों के गंभीर इलाज के लिए आर्थिक मदद की उम्मीद लेकर पहुंचे थे । मुख्यमंत्री द्वारा सभी को आश्वासन दिया गया और कहा गया कि सरकार हर जरूरतमंद और गरीब के साथ खड़ी है। उन्होंने इलाज के लिए पहुंचे सभी फरियादियों के प्रार्थनापत्र पर संबंधित जिले के प्रशासन को जल्द रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। साथ ही वहां मौजूद अधिकारीयों को निर्देश देते हुए कहा कि समय से इस्टीमेट बनाकर शासन को उपलब्ध कराया जाए ताकि किसी के इलाज में देरी न हो। कई महिलाएं जनता दरबार में अपनी जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंची थीं, जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीन कब्जा करने वालों को कड़ा सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए की इस विषय पर जांच कर कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री द्वारा 300 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी गयी।
गौरतलब है की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल बुधवार की दोपहर को अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे थे। सीएम ने मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन-पूजन करने के बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर माथा टेका और फिर मंदिर परिसर में मौजूद गशाला पहुंचे। वहां गायों को गुड़ खिलाने के बाद मुख्यमंत्री ने देर शाम तक मंदिर प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बातचीत कर मंदिर की व्यवस्था की जानकारी ली।
