Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

यूपी बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, पूरे प्रदेश की मॉनिटरिंग 51 कंप्यूटर के जरिये होगी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद् की हाई स्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाए आज गुरूवार 16 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए  माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में एक राज्य स्तरीय कण्ट्रोल रूम बनाया गया है जिसमे 51 कंप्यूटर के जरिये पुरे प्रदेश की मॉनिटरिंग करी जाएगी। इसके अलावा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केन्द्रो की निगरानी एसटीएफ और एलआईयू मिलकर करेंगे। साथ ही साथ स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन भी परीक्षा के दौरान अलर्ट मोड में रहेगा। निदेशालय द्वारा परीक्षा से सम्बंधित सभी जरूरी दिशा निर्देश पहले ही सम्बंधित व्यक्तियों को भेजे जा चुके हैं।

बोर्ड के परीक्षाओं में इस बार पहली दफे उत्तर पुस्तिकाओं में बार कोडिंग की व्यवस्था की गयी है साथ ही उत्तर पुस्तिकाएँ सिलाई युक्त भी रहेंगी। जिससे की उनके पन्ने बीच से निकाल कर बदले ना जा सके। विद्यार्थियों को भी उत्तर पुस्तिका के हर पेज पर अपना रोल नंबर लिखना होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार इस बार हाई स्कूल में पहली बार 20 प्रश्न बहुविक्लपीय होंगे जो की एक एक नंबर के होंगे। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को एक ओएमआर सीट और एक विस्तृत्त उत्तर लिखने के लिए कॉपी दी जाएगी।

प्रदेश भर में 8753 परीक्षा केंद्र में 58,85,745 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इन केंद्रों की निगरानी के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम सुबह 6.30 बजे से सक्रिय हो जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ से 11.15 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम 05.15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा की निगरानी के लिए जिलेवार डेस्क और कर्मचारियों-अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है

Related posts

रैन बसेरों का संचालन कोरोना गाइडलाइन्स के हिसाब से होगा : योगी आदित्यनाथ

Admin

बिहार: बांका गांव में 2 साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Live Bharat Times

पंजाब सरकार का वित्तीय संकट गहराया आमदनी में आई कमी

Live Bharat Times

Leave a Comment