Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिषब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून : चार धाम यात्रा में इस बार होगा केवल ऑनलाइन पंजीकरण

इस वर्ष होने वाली चार धामों की यात्रा के लिए यात्रियों के पास पिछले हर वर्ष की भाँती ऑफ़लाइन पंजीकरण की सुविधा मौजूद नहीं होगी यात्रा के लिए यात्रियों के पास केवल ऑनलाइन पंजीकरण का ही विकल्प मौजूद होगा। इसके साथ ही चारधाम मार्गों पर कुल मिलाकर तीन जगहों पर यात्रियों के पंजीकरण की जांच करी जाएगी। यात्रियों को यात्रा के लिए पंजीकरण की सुविधा पर्यटन विभाग की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिये दी जाएगी।

परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग और एनआईसी के अधिकारियो के साथ चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर सचिवालय में एक बैठक हुई। इस बैठक में ही चारधाम यात्रियों के पंजीकरण को लेकर यह अहम निर्णय लिया गया। बैठक में यह तय किया गया कि पर्यटन विभाग द्वारा चार धाम यात्रा का पंजीकरण इस बार ऑफलाइन के बजाय अपनी वेबसाइट के माध्यम से केवल ऑनलाइन पंजीकरण कराएगा। चारों धाम में यात्रियों की क्षमता के हिसाब से एडवांस में पंजीकरण होंगे। इसके अलावा अगर कोई यात्री एडवांस में पंजीकरण नहीं कर पाएगा तो उसकी मदद करने के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश में पर्यटन विभाग द्वारा अतिरिक्त टीमें तैनात की जाएंगी। जिसके चलते अलग अलग राज्यों से आया हुआ तीर्थयात्री भी चारों धाम तक आसानी से यात्रा कर सके। पंजीकरण कराने वाले यात्रियों की जांच के लिए बडकोट, गुप्तकाशी और सोनप्रयाग में जांच टीमें तैनात की जाएंगी। इन जगहों पर तैनात टीमें  यहाँ पर सभी तरह के वाहनों में सवार यात्रियों के पंजीकरण को देखेंगी। अगर कोई यात्री यात्रा के लिए पंजीकृत नहीं होगा तो उसे रोका भी जा सकता है।

Related posts

उत्तर भारत में इस बार पड़ सकती है भीषण सर्दी, 3 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है पारा

Live Bharat Times

केंद्रीय बजट में उत्तर प्रदेश को 3 लाख करोड़ से ज्यादा मिलने की उम्मीद

Admin

अगर आप भी रूखी त्वचा से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोजाना यह खास उपाय करें

Live Bharat Times

Leave a Comment