Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Otherब्रेकिंग न्यूज़

महाशिवरात्रि पर बनाए मखाने के लडडू , हेल्दी भी टेस्टी भी

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि का व्रत रखते हैं।  इस व्रत में फलाहार खाया जाता है। आज के आर्टिकल में हम आपको मखाने के लडडू बनाना सिखाएंगे जो की बहुत ही आसान है।

सामग्री :
100 ग्राम मखाने
50  ग्राम काजू
50  ग्राम बादाम
सूखा नारियल
2 चम्मच देसी घी
200 ग्राम गुड़
पानी आधा कप
इलायची पाउडर
पिस्ता और किशमिश बारीक़ कटे हुए

विधि :
मखाने के लडडू बनाने के लिए मखाने को घी में अच्छी तरह से भून लें और जब ये कुरकुरे हो जाएं तो मिक्सी में डाल कर पीस लें। अब एक कढ़ाई लें और उसमे सारे  ड्राई फ्रूट्स को रोस्ट कर लें। ड्राई फ्रूट्स रोस्ट करने के बाद उन्हें भी पीस लें।  गुड़ की चाशनी बनाने के लिए रखें और एक तार की चाशनी बनाए  और उसमे  सारी पीसी हुई चीजे डालें और लडडू बनाए। लीजिए आपके मखाने के लडडू तैयार हैं। इन्हे आप व्रत में भी खा सकते हैं।

Related posts

1 साल में सिर्फ 2 बॉलीवुड फिल्मों ने 300 करोड़ क्लब में किया प्रवेश, साउथ फिल्मों ने तोड़ा रिकॉर्ड

Live Bharat Times

अनिल कपूर की वेलकम के 15 साल पूरे! यहां जाने कि मजनू भाई क्यों पसंदीदा हैं

Admin

सेंसेक्स 290 अंक गिरकर 57917 पर हुआ बंद, भारतीय बाजार पर दिखा फेडरल रेट का असर

Live Bharat Times

Leave a Comment