Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

लखनऊ : रोली तिवारी ने कसा अखिलेश पर तंज ,ट्वीट कर कही ये बात

समाजवादी पार्टी द्वारा  इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह और पार्टी की पूर्व प्रवक्ता रोली तिवारी मिश्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया  है। समाजवादी पार्टी दोनों की इस आरोप में पार्टी से निकला गया की दोनों पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। अब इस आरोप पर रोली तिवारी मिश्रा ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है। रोली तिवारी मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा है की 16 वर्षों की निष्ठा के इस पुरस्कार के लिए आभार आदरणीय अखिलेश यादव जी। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रद्रोहियों, सनातन धर्मद्रोहियों, रामद्रोहियों के खिलाफ आवाज उठाती थी उठाती रहूंगी। सनातन धर्म के स्वाभिमान प्रभु श्रीराम, श्रीरामचरितमानस के सम्मान के लिए ऐसे हजारों निष्कासन स्वीकार मुझे स्वीकार हैं।

गौरतलब है की ऋचा सिंह ने प्रयागराज पश्चिम विधानसभा से 2017 और 2022 का विधान सभा चुनाव समाजवादी पार्टी के टिकट से लड़ा था। लेकिन चुनाव हारने के बाद से वह लगातार समाजवादी पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रही थीं। ठीक इसी तरह समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता और आगरा दक्षिण से पार्टी प्रत्याशी रहीं डॉ. रोली तिवारी मिश्रा ने स्वामी प्रसाद मौर्य का रामचरितमानस को लेकर दिए गए बयान के बाद से निरंतर बयानबाजी कर रही थीं। रोली तिवारी मिश्रा ने कुछ दिन पहले किये गए अपने एक ट्वीट में लिखा था की स्वामी के साथ अखिलेश हैं। मेरे पास बांके बिहारी हैं। अब देखना यह है कि कौन सा अहीर का छोरा किस पर भारी है। रोली तिवारी मिश्रा के इस ट्वीट के बाद महिला सभा की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

Related posts

अखिल भारतीय फ्रीडम राइडर्स बाइक रैली के 75 सदस्य का दमण मैं भव्‍य स्वागत

Admin

जानें कब है शरद पूर्णिमा ? समय, महत्व और पूजा विधि के बारेमे

Live Bharat Times

Knee Arthritis: घुटने का गठिया बिना सर्जरी के ठीक हो सकता है

Admin

Leave a Comment