Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

दिल्ली: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर की लिस्ट में दिल्ली 2 नंबर पर, लिस्ट में कोलकाता और मुंबई भी शामिल

लगातार बढ़ते प्रदूषण की समस्या से दिल्ली के लोग परेशान है। दिल्ली में प्रदूषण के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के वायु की गुणवत्ता (AQI Level) में सुधार दर्ज किया गया था।

लिस्ट में कोलकाता और मुंबई भी शामिल

ताजा आंकड़ो के अनुसार, दिल्ली में हवा लगातार प्रदूषित हो रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार,  गुरुवार की शाम 6 बजे तक राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। वहीं, इस लिस्ट में दिल्ली के बाद कोलकाता और मुंबई रहे। बता दें कि इससे पहले 13 फरवरी को दिल्ली दुनिया की 10 सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट से बाहर रही थी। इस रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के सतत प्रयासों की तारीफ करने के बहाने अपनी पीठ भी थपथपाई थी। परंतु, एक बार फिर दिल्ली दुनिया की 10 सबसे प्रदूषित शहरों में दूसरे नंबर पर आ गई है।

‘राजधानी के प्रदूषण में तेज हवाओं के कारण कमी आती है’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) के एनैलिस्ट सुनील दहिया ने बताया कि राजधानी के प्रदूषण में तेज हवाओं के कारण कमी आती है। इस कराण से मॉनसून के समय में राजधानी दिल्ली सबसे कम प्रदूषित होती है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण से निपटने को लेकर दिल्ली में काम हुआ है, इसमें कमी भी आ रही है, लेकिन अभी भी प्रदूषण तय मानकों से कहीं अधिक है। जिस पर काम करने जरूरी है।

Related posts

‘बाहुबली’ फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के बॉडीगार्ड ने किया पत्रकारों पर हमला

Live Bharat Times

अयोध्या छावनी बोर्ड ने Mali, Tailor, Cook और अन्य पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, फटाफट करें अप्लाई।

Live Bharat Times

यूपी चुनाव-2022: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज आगरा जाएंगे, बरेली में घर-घर करेंगे प्रचार

Live Bharat Times

Leave a Comment