Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Annu Kapoor B’day:तीन शादिया करी, दूसरी पत्नी के रहते पहली से किया अफेयर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अन्नू कपूर एक जाना माना नाम है। इन्होने अपनी आवाज़ और अदायगी से हर किसी का प्यार पाया है। आज अन्नू कपूर का जन्मदिन है। जानते है इनके बारे में कुछ रोचक बाते। अन्नू कपूर ने लीड रोल नहीं किये लेकिन साइड रोल करके ही इन्होने अपनी अदाकारी का लोहा मनवा दिया।. अन्नू कपूर के जन्म भोपाल में हुआ था। उनके पिता पंजाबी थे और मां बंगाली। उनके पिता एक पारसी थिएटर कंपनी चलाते थे और उनकी माता एक कवयित्री और क्लासिकल नृत्य में पारंगत थीं। अन्नू कपूर की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो हर कोई जनता है लेकिन एक्टर की पर्सनल लाइफ में काफी उठा पठक रही है। अन्नू की लव लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। अन्नू कपूर ने अपनी ज़िंदगी में तीन शादियां की। मजे की बात ये है कि दूसरी शादी के बाद उन्होंने अपनी पहली पत्नी से दोबारा शादी रचाई थी।

अन्नू कपूर ने पहली शादी अनुपमा से की थी। अमेरिका की रहने वाली अनुपमा उनसे 13 साल छोटी थीं। दोनों करीब 17 साल साथ रहे उसके अन्नू और अनुपमा का तलाक हो गया था। साल 1993 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। अनुपमा को तलाक देने के बाद अन्नू कपूर की मुलाकात अरुणिता से हुई। टीवी शो अंताक्षरी के सेट पर दोनों का प्यार परवान चढ़ा। इसके बाद दोनों ने शादी भी रचा ली। साल 2001 में दोनों की एक बेटी भी हुई। इस दौरान अन्नू कपूर का अफेयर एक बार फिर अपन पहली पत्नी अनुपमा से शुरू हो गया।

अन्नू कपूर की दूसरी पत्नी अरुणिता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पहली पत्नी से दोबारा संबंध बनाने के बाद अन्नू कपूर ने उन्हें आर्थिक सहायता देनी बंद कर दी थी। यही नहीं अन्नू बहाना करके अरुनिता को छोड़ बेडरूम से बाहर चले जाया करते थे। जब उनकी पत्नी अरुणिता को सच्चाई का पता चला तो उन्होंने 2008 में अन्नू कपूर को तलाक दे दिया। 2008 में अन्नू ने दोबारा अपनी पहली पत्नी से शादी कर ली।अन्नू कपूर के चार बच्चे हैं. अनुपमा और अन्नू के तीन बेटे इवाम, कवान और माहिर हैं। वहीं अरुनिता से उनकी बेटी अराधिता कपूर हैं।

Related posts

पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने की जालंधर में विशाल रैली

Live Bharat Times

वॉर्नर टेस्ट मैच से बाहर, यह है मेच से बहार होने का कारण

Admin

अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’ का रैप स्टाइल सॉन्ग 20 दिन की मेहनत के बाद बना

Live Bharat Times

Leave a Comment