Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़

सेंसेक्स 18 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 60672 पर बंद हुआ

हफ्ते के दूसरे कारोबारी सत्र में पूरे दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को हफ्ते के दूसरे दिन भी लाल निशान पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ 18 अंक गिरकर 60672 पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) निफ्टी 18 अंक की गिरावट के साथ 17826 पर बंद हुआ।

बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 शेयर ग्रीन जोन में और 17 शेयर रेड जोन में बंद हुए हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 शेयरों में बढ़त है और 31 शेयरों में गिरावट दर्ज की है।

आज के कारोबारी सत्र में बैंकिंग, ऑटो, आईटी, मेटल्स, रियल एस्टेट, मीडिया, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि एफएमसीजी, एनर्जी, इंफ्रा जैसे सेक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। आज के कारोबारी सत्र में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी आईटी 275 अंक गिरकर 30947 पर बंद हुआ।

Related posts

सेंसेक्स 600 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 57300 के करीब; निफ्टी भी 200 अंक चढ़ा, रियल्टी और ऑटो शेयरों में रहा सबसे ज्यादा फायदा

Live Bharat Times

बीजेपी के दिग्गज नेता पर चलेगा रेप का केस, सुप्रीम ने कहा, गलत नहीं तो बच जाओगे

Admin

कौन थे साइरस मिस्त्री? टाटा समूह के साथ उनका क्या संबंध है? विस्तार से जानिए

Live Bharat Times

Leave a Comment