Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

IND W Vs IRE W:भारतीय वीमेन टीम लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप के सेमीफइनल में

कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाही  में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार तीसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका में गक्बेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क  में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2023 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में सोमवार को आयरलैंड को DLS मेथर्ड के तहत 5 रन से हरा दिया और अंतिम-4 में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल में अब भारत का सामना गुरुवार को कैपटाउन में ऑस्ट्रेलिया से होगा।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 155 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में आयरलैंड ने 8.2 ओवर में 2 विकेट पर 54 रन बना लिए थे कि तभी बारिश आ गई और फिर खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका। इसके बाद मैच को रद्द कर दिया गया और DLS मेथर्ड के तहत भारत को 5 रन से विजेता घोषित कर दिया गया। आयरलैंड की टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2023 में एक भी मैच नहीं जीत पाई।

स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 56 गेंदों पर 9 चौके और तीन छक्कों की मदद से 87 रन बनाए। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का यह 150 वां टी20 इंटरनेशनल मैच था। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं।

आयरलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज गैबी लुईस 25 गेंद में 32 और कप्तान लॉरा डेनेली 20 गेंद में 17 रन पर नाबाद रही। दोंनों ने तीसरे विकेट के लिए 45 गेंद में 53 रन की अटूट साझेदारी कर मैच में आयरलैंड की वापसी कराने की कोशिश की। लेकिन उनकी कोशिश पर बारिश ने पानी फेर दिया।

इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। स्मृति और शेफाली ने शुरुआती 10 ओवर के अंदर 62 रन जोड़े। भारत ने लिए मंधाना ने शेफाली वर्मा  के साथ पहले विकेट के लिए 62 और कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ दूसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। शेफाली ने 29 गेंद की पारी में तीन चौके लगाए जबकि हरमनप्रीत 20 गेंद की पारी में एक भी चौका लगाने में सफल नहीं रही।

Related posts

तीन साल बाद खोले गए बीसलपुर बांध के गेट ,

Live Bharat Times

मुख्यमंत्री योगी ने लिया दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा, किये रामलला के दर्शन

Live Bharat Times

दिल्ली: पुलिस ने शहर में पीएम मोदी के खिलाफ ‘आपत्तिजनक पोस्टर’ लगाने पर 6 को गिरफ्तार किया, 100 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की

Live Bharat Times

Leave a Comment