Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

कुश्ती में विवाद से भारत को बड़ा नुकसान! अब इस देश को मिली एशियन चैंपियनशिप की मेजबानी

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप को नई दिल्ली से अस्ताना स्थानांतरित कर दिया गया है। एशियन चैंपियनशिप 7 से 15 अप्रैल तक होगी। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे, और फिलहाल एक जांच चल रही है। हालांकि इस वजह से भारत एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप की मेजबानी के मौके से वंचित रह गया है। बता दें कि यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने बुधवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया और उसके बाद इस टूर्नामेंट को कजाकिस्तान में शिफ्ट कर दिया गया है।

भारत से एशियन चैंपियनशिप की मेजबानी छीन ली गई 

बता दें कि एशियन कुश्ती चैंपियनशिप को नई दिल्ली से अस्ताना स्थानांतरित कर दिया गया है। एशियन चैंपियनशिप 7 से 15 अप्रैल तक होगी। खेल की वैश्विक संस्था ‘यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग’ (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

यह टूर्नामेंट पहले 28 मार्च से 2 अप्रैल तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाना था, लेकिन भारतीय कुश्ती की वर्तमान स्थिति और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ खेल मंत्रालय द्वारा लंबित जांच ने UWW को महाद्वीपीय चैंपियनशिप का स्थल बदलने के लिए मजबूर कर दिया।

अस्ताना में विश्व चैम्पियनशिप का भी आयोजन किया गया था

बता दें कि अस्ताना ने 2019 में विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी की थी जो सफल रही थी और कजाकिस्तान ने 2021 में एशियन चैम्पियनशिप की मेजबानी की थी। साथ ही तीसरी रैंकिंग सीरीज भी पिछले साल अलमाटी शहर में आयोजित की गई थी।

निरीक्षण समिति ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है

गौरतलब हो कि सरकार ने कई बैठकों के बाद आरोपों की जांच के लिए ओलंपिक पदक विजेता एमसी मैरी कॉम की अध्यक्षता में एक निरीक्षण समिति बनाने का फैसला किया और समिति को चार सप्ताह में अपनी जांच पूरी करने का आदेश दिया गया था लेकिन नामों को अंतिम रूप देने में देरी और भारी कार्यभार की वजह से अधिक समय लग सकता है।

Related posts

31 मई तक देश में आएगा मानसून: केरल से 100 किमी दूर है, लेकिन इस बार गरज के साथ प्रवेश की संभावना कम है।

Live Bharat Times

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश II में केयर फैसिलिटी में आग लगने से 2 वरिष्ठ नागरिकों की मौत

Admin

ओवैसी के गढ़ में योगी की तारीफ: हैदराबाद में बोले मोदी- योगी अंधविश्वास को नहीं मानते, तेलंगाना को भी बचाना है

Live Bharat Times

Leave a Comment