Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़

रिटायरमेंट फंड में निवेश करते वक्त इन बातों का दें खास ध्यान! नहीं होगी पैसों की कमी, जानिए उपाय

जॉब करने वाले 60 साल के बाद अपनी जिंदगी कैसे जीते हैं, यह केवल इस बात पर निर्भर करता है कि वह अपने पैसों का प्रबंधन कैसे करते हैं। कई बार लोग अपने रिटायरमेंट फंड को सही तरीके से निवेश नहीं करते हैं जिससे बाद में उनके पास पैसा खत्म हो सकता है।

किसी भी सेवानिवृत्त व्यक्ति को अपनी सेवानिवृत्ति राशि का निवेश करते समय कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में।

सही विकल्प का चुनाव

यदि आप अपनी सेवानिवृत्ति निधि को सुरक्षित रूप से निवेश करना चाहते हैं, तो पहले अपनी आवश्यकताओं को समझें और उसके बाद ही सही विकल्प में निवेश करें।

एक जगह निवेश न करें

रिटायरमेंट फंड को सिर्फ एक जगह निवेश करना एक बहुत बड़ी गलती साबित हो सकती है। निवेश को हमेशा डायवर्सिफाइड रखें। कुछ पैसे की एफडी तो कुछ म्यूचुअल फंड आदि में निवेश करें।

इन जगहों पर कर सकते है निवेश 

रिटायरमेंट फंड को वहां निवेश करें जहां आपको लंबे समय में ज्यादा रिटर्न मिले। उसके लिए आप पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम आदि में निवेश कर सकते हैं।

ज्यादा जोखिम वाली योजनाओं में निवेश न करें

उच्च जोखिम वाली योजनाओं में रिटायरमेंट फंड को निवेश करने से बचने का भी प्रयास करें। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो उसमें एक छोटा सा हिस्सा ही निवेश करें।

Related posts

दिल्ली वक्फ बोर्ड की 123 संपत्तियां केंद्र की हैं, ‘जब्ती’ का कोई सवाल ही नहीं: मंत्री हरदीप सिंह पुरी

Live Bharat Times

अनार के दाने खाने से आपके शरीर को मिलेंगे विशेष लाभ, आप भी जरूर जाने

Live Bharat Times

ब्यूटी टिप्स: अपने चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए 10 मिनट में पाएं नाक के ब्लैकहेड्स से छुटकारा, जानें एक्सपर्ट से घरेलू नुस्खे

Live Bharat Times

Leave a Comment