Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

महाराष्ट्र: सरफराज मेमन से जुड़े मामले में बड़ी खबर! महाराष्ट्र ATS टीम इंदौर पहुंची, होंगे बड़े खुलासे!

सरफऱाज मेमन से जुड़े मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इंदौर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। और अब महाराष्ट्र एटीएस की टीम भी इंदौर पहुंची है। बताया जा रहा है कि, इंदौर के चंदन नगर पुलिस स्टेशन ने शख्स को हिरासत में ले लिया है। संदिग्ध से महाराष्ट्र एटीएस की टीम पूछताछ कर रही है और जानकारी इकट्ठा कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान संदिग्ध शख्स ने बताया है कि वह 12 साल हांगकांग में रहा था और एजेंसियों को अभी तक उसका किसी तरह का टेरर लिंक को नहीं मिला। लेकिन, एजेंसी पूछताछ कर रही है और किसी भी थियरी को रूलआउट नहीं कर रही है। इससे पहले एनआईए ने एक ईमेल के जरिए मुंबई पुलिस को यह सूचित किया और कहा कि सरफराज मेमन के रूप में पहचाने जाने वाला एक व्यक्ति शहर पहुंचा है। एजेंसी ने इस सूचना के साथ ही मुंबई पुलिस को सतर्क रहने के लिए कहा था। एनआईए के ईमेल में मेमन को भारत के लिए ‘खतरा’ करार दिया गया है।

चीन, हांगकांग और पाकिस्तान में ली ट्रेनिंग!

मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक एनआईए ने जो जानकारी दी है उसमें बताया कि मेमन मध्य प्रदेश का रहने वाला है और उसने चीन, हांगकांग और पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली है। एनआईए ने ईमेल के जरिए शख्स का ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और पासपोर्ट मुंबई पुलिस को भेज दिया है। सूत्र ने कहा कि यह ईमेल मिलने के बाद जांच एजेंसी सतर्क हो गई है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में इंदौर पुलिस को भी सूचित कर दिया है।

Related posts

किन चीज़ो के सेवन से आपको मिलेगा ज्यादा प्रोटीन। जानते हे।

Live Bharat Times

गुजरात विधान सभा के लिए 40 स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी

Live Bharat Times

मथुरा : मथुरा में आज हाई अलर्ट! सीसीटीवी-ड्रोन से शहर के कोने-कोने पर पुलिस की नज़र , जानिए क्या है पूरा मामला

Live Bharat Times

Leave a Comment