Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

IND Vs AUS 3rd Test: जीत की हैट्रिक लगाने के लिए उतरेगा भारत

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आज से शुरू होने वाले बॉर्डर-गवास्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में भारत की निगाहे जीत की हैट्रिक लगाने के साथ साथ लगातार दूसरी बार टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल का टिकट कन्फर्म करने पर होगी। वहीँ दूसरी तरफ मेहमान ऑस्ट्रेलिया की कोशिश जीत के साथ सीरीज में वापसी की होगी। भारतीय टीम चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से बढ़त पर है। अगर भारतीय टीम होल्कर स्टेडियम में जीत हासिल करने में सफल रहती है तो उसकी घरेलू मैदान यह लगातार 16वीं सीरीज जीत होगी।

भारतीय टीम के  मैच में सबसे बड़ी दुविधा टीम चयन को लेकर है। टीम मैनेजमेंट को इस बात पर निर्णय लेना है की कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए के एल राहुल और शुबमान गिल में से किसे चुना जाए। हालांकि राहुल अब उपकप्तान नहीं है लेकिन क्योंकि टीम मैनेजमेंट को उन पर पूरा विश्वास है इसलिए हो सकता है की कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा उन्हें एक मौका और दे। अभी तक हुए दोनों टेस्ट मैचों में शीर्ष क्रम दमदार प्रदर्शन नहीं कर सका है। सीरीज का एकमात्र शतक अभी तक कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से निकला है। हालांकि निचले क्रम से रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल रन बना रहे हैं लेकिन हर बार निचले क्रम से योगदान की उम्मीद रखना बेमानी होगा।

दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले दोनों टेस्ट में हुई हार के बाद इस बार तैयारियों के लिए काफी समय मिला है।ऑस्ट्रेलिया के टीम कॉम्बिनेशन में भी बदलाव देखने को मिलेगा। कप्तान पैट कमिंस जहाँ अपनी बीमार मां को देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस चले गए हैं। वहीँ एश्टन एगर, जोश हेजलवुड और डेविड वॉर्नर भी स्वदेश वापस लौट गए हैं। जहाँ कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ टीम की कप्तानीसंभालेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैच में नयी रणनीति के साथ उतरेगी।

Related posts

तलवों को साफ और सुन्दर कैसे बनाए रखें ?जाने घरेलु उपाय।

Live Bharat Times

हरदोई : शहर कोतवाल ने जड़े इन्साफ मांगते पीड़ित व्यक्ति को थप्पड़, वीडियो वायरल

Admin

अयोध्या – इस बार दुर्गा पूजा में लगेगा विशेष पंडाल

Live Bharat Times

Leave a Comment