Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

होली पर अगर चढ़ गया है भांग का नशा तो इन उपायों से उतारे

होली का त्यौहार रंगो का और मस्ती से भरा त्यौहार है। इस दिन रंग से सरोबार होकर मित्रों और रिश्तेदारों के साथ मस्ती करते वक़्त लोग इतना खो जाते है की क्या खाया और क्या पीया इसका भी होश नहीं रहता है। ऐसे में यदि गलती से भांग का सेवन कर लिया गया हो और उसके बाद भांग के नशे के चलते सर में दर्द होने लगे तो पूरे त्यौहार का  किरकिरा हो जाता है। ऐसे में कुछ तरीको को अपनाकर भांग का नशा कम किया जा सकता है। ऐसे में यदि गलती से भांग का सेवन कर लिया  गया है तो उन तरीको को जानना बहुत जरूरी है जिससे नशे को काम किया जा सके।

  1. इमली के इस्तेमाल से भांग का नशा उतरा जा सकता है। ऐसे में इमली के पानी में गुड को मिलाएं और सेवन करें। ऐसा करने से नशा छोड़ दिया जा सकता है.
  2. खट्टी चीजों के सेवन से भी नशे को जाना जा सकता है। उदाहरण के तौर पर आप संतरा, अंगूर, नींबू आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा नींबू और नमक के घोल का सेवन भी सकते हैं।
  3. भांग पीने वाले व्यक्ति को मीठी चीजों से दूर रखें। मीठी चीज इसके नशे को और बढ़ा सकती हैं।
  4. सरसों के तेल के इस्तेमाल से भी भांग का नशा उतारा जा सकता है। ऐसे में सरसों के तेल को गर्म करें और एक दो बूंद कान में डालें। इससे व्यक्ति को तुरंत होश आ जाएगा।
  5. नशे को हटाने में नारियल पानी भी आपके बेहद काम आ सकता है। नारियल पानी के अंदर एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो नशे को उतारने में आपके बेहद काम आ सकते हैं.
  6. अदरक के इस्तेमाल से भी भांग के नशे को उतारा जा सकता है। ऐसे में अदरक के टुकड़े को खा सकते हैं या अदरक के पानी का सेवन कर सकते हैं।

Related posts

उत्तर प्रदेश में महिला से छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को निर्वस्त्र कर की धुनाई।

Live Bharat Times

भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दमन भाजपा के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया

Admin

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने जगन्नाथ के दर्शन के लिए पैदल किया 2 किलोमीटर का सफ़र

Live Bharat Times

Leave a Comment