Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ए आई एम आई एम करवा रही राजस्थान में मुस्लिमों के हालात पर सर्वे

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- राजस्थान में मुस्लिमों के हालात पर सर्वे करवा रहे हैं। इसी महीने रिपोर्ट आ जाएगी। 25-26 मार्च तक इस रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाएगा।

मुसलमानों को सेकुलरिज्म का कुली बना दिया गया है। जब चुनाव आते हैं तो कहते हैं सेकुलरिज्म को जिंदा रखो, जबकि दूसरे उसे डुबोते रहेंगे। दफनाते रहेंगे। हमसे कहा जाएगा कि इसे जिंदा रखो। इसी वजह से यहां एक्सपर्ट से सर्वे करवा रहा हूं।
 राजस्थान में इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी की रणनीति को लेकर तमाम जानकारियां दीं।
ओवैसी ने कहा- राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। इसी को लेकर प्रमुख शहरों का दौरा कर रहा हूं। मेरा लक्ष्य किसी भी पार्टी के खिलाफ लड़ना नहीं, बल्कि अपनी पार्टी के कैंडिडेट को जिताना है। आगामी चुनाव में गठबंधन को लेकर उन्होंने बस इतना कहा- यह तो समय ही बताएगा।

Related posts

‘सिंघम, सिम्बा और सूर्यवंशी ने मिलकर पुलिस यूनिफॉर्म खराब करवा दी’, IPS अधिकारी के इस ट्वीट ने मचाई हलचल

Admin

खांसी के लिए लौंग का करें इस तरह से अलग-अलग प्रयोग, मिलेंगे अद्भुत लाभ

Live Bharat Times

अमर जवान ज्योति : 50 साल से जल रही अमर जवान ज्योति आज बुझ जाएगी, जानिए क्या है इसका इतिहास

Live Bharat Times

Leave a Comment