Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

जयपुर पहुंचे ‘AAP’ सुप्रीमो केजरीवाल, बीजेपी-कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा- थोड़ा इंतजार करें…

इस साल के अंत तक राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी भी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर देने के लिए मैदान में उतर गई है। जानकारी के मुताबिक, आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जयपुर पहुंच गए हैं। केजरीवाल के साथे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी जयपुर पहुंचे है और राजधानी से चुनाव प्रचार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत ही 13 मार्च सोमवार से आप की तिरंगा यात्रा शुरू हो गई है।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के साथ विपक्षी भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिसंबर में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इन दोनों पार्टियों ने मिलकर राजस्थान में कबाड़ मचा रखा है। राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा यह नहीं कह सकते कि उन्हें राज्य की जनता ने मौका नहीं दिया। इसलिए अब आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में उतर गई है। राजस्थान की जनता से अरविंद केजरीवाल ने कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए, सभी के असली चेहरे सामने आएंगे। आम आदमी पार्टी में सभी अच्छे लोग शामिल हो रहे हैं। आप हर सीट पर चुनाव लड़ेंगी।

केजरीवाल ने पुलवामा शहीदों की विधवाओं के मुद्दे पर बात की

अरविंद केजरीवाल ने राजस्थान में पुलवामा के शहीदों की विधवाओं द्वारा चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर भी आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि जब हमारे जवानों के परिजन कांग्रेस नेताओं से मिलने गए तो उनके साथ बदसलूकी की गई। यह बहुत ही बुरा है ऐसा नहीं होना चाहिए था।

जयपुर में आज त्रिरंगा यात्रा 

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान सोमवार दोपहर करीब तीन बजे जयपुर पहुंचे है। इन दोनों के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. यात्रा करीब एक किलोमीटर की है, जो सांगानेरी गेट से शुरू होगी। इसके बाद तिरंगा यात्रा बापू बाजार, न्यू गेट, नेहरू मार्केट से होते हुए अजमेरी गेट पर समाप्त होगी। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान अजमेरी गेट पर जनता को संबोधित करेंगे।

Related posts

सिद्धू को पटियाला जेल से अस्पताल लाया गया डॉक्टरों द्वारा किए गए टेस्ट; अदालत को रिपोर्ट करें

Live Bharat Times

राजस्थान – विधानसभा चुनावो को लेकर बीजेपी का मंथन शुरू

Admin

आज बारिश से प्रभावित उत्तराखंड का अमित शाह करेंगे दौरा, बचाव कार्यो और राहत की करेंगे समीक्षा

Live Bharat Times

Leave a Comment