Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

नीम करौली बाबा से महाकाल तक: देशभर में कोहली ने की पूजा-अर्चना, अब तीनों फॉर्मेट में जड़े शतक, फैंस में भी उत्साह

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय के बाद शतक जड़ा तो फैंस में काफी उत्साह देखने को मिला। इसके साथ ही विराट कोहली ने तीनों फॉर्मेट में शतक का सूखा खत्म कर दिया है।

बता दें कि कोहली ने रविवार को अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 1205 दिन, 23 मैच और 41 पारियों के बाद शतक लगाया। यह उनका 28वां टेस्ट शतक है। इससे पहले विराट कोहली ने नवंबर, 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना 27वां टेस्ट शतक बनाया था। विराट की फॉर्म में वापसी की शुरुआत पिछले साल सितंबर में एशिया कप से हुई थी। इसके बाद से उनकी बल्लेबाजी अपने पुराने फॉर्म में लौटने लगी है। हालांकि विराट खुद कुछ अलग नजर आने लगे। पहले विराट का मतलब आक्रामकता होता था, लेकिन अब वह शांत नजर आ रहे हैं।

कैंची धाम, नैनीताल: 17 नवंबर, 2023 

इस वापसी के लिए उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर खूब पसीना बहाने के अलावा पिछले 5 महीनों में कई धार्मिक यात्राएं भी कीं। विराट ने परिवार के साथ दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए उत्तराखंड के नीम करोली बाबा से उज्जैन के महाकाल मंदिर तक का सफर तय किया। विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ टी20 वर्ल्ड कप के बाद नवंबर, 2022 में उत्तराखंड के कुमाऊं में कैंची धाम पहुंचे। यहां बाबा नीम करोली महाराज के मंदिर में दर्शन किए। धाम में विंध्यवासिनी देवी, राधा कृष्ण, वैष्णो देवी, हनुमान मंदिर के दर्शन किए और बाबा की प्रातःकालीन आरती में भी शामिल हुए।

नीम करोली बाबा की समाधि, वृंदावन: 4 जनवरी, 2023

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले विराट कोहली नए साल पर भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन गए। वहां उन्होंने अनुष्का के साथ बाबा नीम करोली की समाधि के दर्शन किए। विराट और अनुष्का का वृंदावन दौरा पूरी तरह से गोपनीय था। इस बारे में कोई नहीं जानता था। पहले दोनों बाबा नीम करोली समाधि के दर्शन करने पहुंचे और फिर आनंदमई आश्रम गए, जहां उन्होंने संतों से मुलाकात की। इसके साथ ही दोनों ने बांके-बिहारी सहित वहां स्थित प्रमुख मंदिरों के दर्शन भी किए।

यानंद गिरि आश्रम, ऋषिकेश: 31 जनवरी 2023

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ऋषिकेश पहुंचे। दोनों ने वहां दयानंद गिरि आश्रम में उनकी समाधि के दर्शन किए। विराट और अनुष्का ने धार्मिक विधि में हिस्सा लिया और भंडारे का आयोजन किया।

महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन: 4 मार्च 2023 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इंदौर से उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों ने सुबह 4 बजे भस्म आरती की और भगवान का आशीर्वाद लिया। करीब डेढ़ घंटे तक विराट-अनुष्का मंदिर के नंदी हॉल में बैठे रहे। आरती के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया। विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला भी पहनी थी।

पिछले 6 महीनों में कोहली ने तीनों फॉर्मेट में सूखे को खत्म किया

कोहली की वापसी सितंबर, 2022 में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हुई। टी20 में शतक लगाने के बाद विराट ने वनडे में तीन शतक जड़े। फिर आखिर में विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शतक भी जड़ा।

Related posts

OPJS यूनिवर्सिटी की महिला पहलवानों ने विदेश में किया धमाल, कुश्ती के अखाड़े में दो पहलवानों ने जीता गोल्ड

Live Bharat Times

मारिया शारापोवा और माइकल शूमाकर के खिलाफ गुरुग्राम में प्राथमिकी दर्ज, दिल्ली की महिला ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Live Bharat Times

बिहार: राजनीति में बढ़ी गरमी, उपेंद्र कुशवाहा का नीतीश पर एक और हमला

Admin

Leave a Comment