Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

36 साल बाद फिर दिखेगी ‘राम-सीता’ की जोड़ी, वीडियो देख फैन्स बोले- खत्म हुआ वनवास

रामानंद सागर की ‘रामायण’ आज भी लोगों के जेहन में है। आज भी जब दर्शक सोशल मीडिया पर 36 साल पुराने रामायण के कुछ वीडियो देखते हैं तो उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आ जाती है। रामानंद सागर की रामायण में दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल ने भगवान राम और माता सीता का किरदार निभाया था। इन दोनों अभिनेताओं ने अपने किरदारों को इतने अच्छे से निभाया कि असल जिंदगी में भी लोग उन्हें राम-सीता की तरह पूजने लगे।

अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों को साथ देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि अब दोनों किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे।

राम-सीता की जोड़ी 36 साल बाद फिर साथ दिखेगी
1987 में रामानंद सागर की रामायण के बाद से लोग अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को एक साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। दीपिका चिखलिया ने सेट से अरुण गोविल के साथ पर्दे के पीछे का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में दोनों का काफी अलग लुक देखने को मिल रहा है। मांग में सिंदूर लगी साड़ी पहने एक्ट्रेस बेहद सिंपल और खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं, वहीं एक अन्य सीन में वह अरुण गोविल के साथ अपने सीन की चर्चा कर रही हैं।

हालांकि, दीपिका चिखलिया ने इस वीडियो में यह स्पष्ट नहीं किया कि वह अरुण गोविल के साथ किसी फिल्म में काम कर रही हैं या किसी शो के लिए साथ आई हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Related posts

फैसले के बाद डिस्काउंट स्टोर पर शॉपिंग करती नजर आईं एम्बर हर्ड, इससे पहले प्राइवेट प्लेन से वाशिंगटन पहुंचीं

Live Bharat Times

जूनियर एनटीआर के भाई को पड़ा हार्ट अटैक, चलते- चलते अचानक हो गए बेहोश, जानिए अब कैसी है उनकी हालत

Admin

बाबिल ने पिता इरफान खान के फार्म हाउस पर करवाया पहला फोटोशूट, वायरल हो रही तस्वीरें

Live Bharat Times

Leave a Comment