Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राजनीति

दिल्ली: श्रीनगर वाले मामले में राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस! जानें क्या हैं पूरा मामला?

दिल्ली पुलिस की टीम आज सुबह साढ़े दस बजे अचानक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के घर पहुंच गई। पहले तो किसी की समझ में नहीं आया कि आखिर मसला क्या है। दरअसल, राहुल को भेजे गए नोटिस को लेकर स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सागरप्रीत हुड्डा अपनी टीम के साथ पहुंचे। श्रीनगर वाले बयान पर पुलिस ने नोटिस जारी किया था। स्पेशल सीपी ने राहुल के घर के बाहर मीडिया को पूरी बात बताई। उन्होंने कहा, ‘हम पूरी जानकारी हासिल करना चाहते हैं ताकि जल्द से जल्द कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा सके। और पीड़ितों के जल्दी न्याय मिल सके। इसी सिलसिले में आज मैं खुद यहां माननीय सांसद से जानकारी लेने आया हूं।

जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या आपका राहुल गांधी से कोई संपर्क हुआ है? तो स्पेशल सीपी सागरप्रीत ने कहा कि उनके स्टाफ को संदेश दे दिया गया है। बयान श्रीनगर में दिया गया था, तो इसमें दिल्ली पुलिस की क्या भूमिका है? इस सवाल के जवाब में पुलिस अधिकारी ने कहा कि यात्रा दिल्ली से भी गुजरी थी, और यात्रा के दौरान मैं स्वयं वहां मौजूद था। हम जानना चाहते हैं कि क्या कोई ऐसा पीड़ित है। अगर वे दिल्ली से हैं तो हम तुरंत कानूनी प्रक्रिया शुरू करेंगे। अगर पीड़िता दूसरे राज्य की है तो उस पर भी बात करेंगे।

स्पेशल सीपी ने कहा कि, दिए गए बयान को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित किया गया था। हमने इसे देखा। हमने दिल्ली की यात्रा के दौरान आंतरिक रूप से वीडियो देखे कि क्या ऐसी महिलाएं थीं जो रो रही थीं और राहुल गांधी से मिलीं थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी तक हमारी जांच में इस तरह का कुछ नहीं मिला है। इसके बाद हमने राहुल गांधी से इस बारे में बात करने का सोचा। लेकिन वह विदेश चले गए थे। जैसे ही वह आए हमने उससे विनती की कि वह हमें इसके बारे में बताए ताकि उनको आगे अधिक नुकसान न पहुंचे। अक्सर ऐसा होता है कि अगर कोई व्यक्ति पीड़ित है, अगर कानूनी प्रक्रिया समय पर शुरू नहीं की जाती है, तो उसे परेशान किया जाता है। कुछ महिलाएं ऐसी भी हो सकती हैं जो नाबालिग हों। पॉक्सो एक्ट भी लागू हो सकता है। हम यह सब जानकारी लेने राहुल जी के घर आए थे।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी को उनकी टिप्पणियों पर दिल्ली पुलिस ने नोटिस जारी किया था जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि महिलाओं का अभी भी यौन उत्पीड़न किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट के मद्देनजर कई सवाल भेजे थे। पुलिस ने राहुल गांधी से उन महिलाओं के बारे में जानकारी देने को कहा जिन्होंने उन्हें यौन उत्पीड़न के बारे में बताया था। पुलिस के मुताबिक, श्रीनगर में राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कहा कि मैंने सुना है कि महिलाओं का यौन शोषण हो रहा है। पुलिस ने नोटिस में उनसे इन महिलाओं के बारे में जानकारी देने को कहा था, ताकि उन्हें सुरक्षा दी जा सके।

Related posts

मथुरा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएँगे मथुरा, सुरक्षा के किए गए है कड़े इंतज़ाम

Admin

झारखंड में आदिवासियों की जमीन हड़पी जा रही है, जिम्मेदारी नहीं निभा रहे सीएम हेमंत सोरेन- अमित शाह

Admin

लखनऊ : आज होगी यूपी कैबिनेट की बैठक, दर्जन भर मामलों पर होगा विचार

Live Bharat Times

Leave a Comment