Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिषब्रेकिंग न्यूज़

रमजान महीने में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए अपनाए ये टिप्स

रमजान का पाक महीना शुरू होने वाला है।  इस साल 22 मार्च से रमजान  महीना शुरू होगा। मुस्लिम समाज के लोगों के लिए ये बहुत ही खास होता है। पुरे साल वे इस महीने का इंतजार करते हैं।  इस पुरे महीने वे रोजा रखते हैं। रोजा में पुरे दिन भर न ही कुछ खाते हैं और न ही पानी पीते हैं। रमजान गर्मियों में आता है तो इस महीने में पुरे दिन भूखा रहना आसान नहीं होता। आज के आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ टिप्स लाएं है जिनको अपनाकर आप बिना हेल्थ की टेंशन लिए रोजा रख पाएंगे।

रोजा रखने के लिए टिप्स :
1 )पानी से खोले रोजा :
रोजा खोलने के लिए सबसे पहले पानी पीना चाहिए क्यूंकि पुरे दिन भर आपने पानी नहीं पिया होता है तो शरीर में पानी की आपूर्ति के लिए सबसे पहले पानी पिएं। इफ्तार के बाद अपने साथ पानी की एक बोतल रखें और थोड़े थोड़े अंतराल में पानी पीते रहें। इफ्तार के बाद अपना एक शेड्यूल बना लें जिसमे रात भर थोड़ा थोड़ा पानी पिएं।  इससे आपको दिनभर कम प्यास लगेगी।

2 )ठंडे पानी से नहाना :
रमजान का महीना गर्मियों में आता है ऊपर से पुरे दिन भर भूखे प्यासे रहना पड़ता है।  ठंडे पानी से नहाने से शरीर का तापमान कम होता है और शरीर में होने वाली पानी की कमी को भी दूर करता है। ठंडे पानी से नहाने से आपको गर्मी नहीं चढ़ेगी। दिन में आप खुद को हाइड्रेट रखने के लिए सर पर ठंडा पानी भी डाल सकते हैं।

3 )सॉफ्ट ड्रिंक्स न लें :
ज्यादातर लोग रोजा खोलने के लिए शुगर ड्रिंक्स या सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन करते हैं लेकिन ऐसी ड्रिंक्स कुछ समय के लिए ही आपकी प्यास बुझाती है बाद में डीहाइड्रेशन का सबसे बड़ा कारण बन सकती है। इसलिए सिर्फ पानी के साथ ही रोजा खोले।

4 )कैफीन न लें :
रोजा हो या उपवास लोगों के लिए चाय कॉफी छोड़ना आसान नहीं है। इफ्तार के बाद चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए। पुरे दिन भूखे रहने के कारण आपको रात में एसिडिटी या गैस की समस्या हो  सकती है। चाय कॉफी की जगह हेल्दी ड्रिंक्स पि सकते हैं।

5 )फलों को डाइट में शमिल करें:
खुद को हाइड्रेट रखने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है की फलों को खूब सेवन करें।  फलों में फाइबर के साथ साथ पानी की भी  प्रचुर मात्रा होती है जो आपको दिन भर हाइड्रेट  रखने में मदद करते हैं।

6 )पर्याप्त नींद लें :
रोजा रखने वालों के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत ही जरुरी है क्यूंकि अगर आपकी नींद पूरी नहीं होगी तो दिन भर आपको थकान महसूस होगी और रोजा रखना मुश्किल हो जाएगा। जो लोग ऑफिस जाते हैं या खुद की दुकान संभालते हैं उन्हें कम से कम 6 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।

Related posts

रोशन जैकब : अधिकारियों के जूते पहनकर, कंधों पर चलते हुए हमने तस्वीरें देखी हैं, लेकिन लखनऊ के कमिश्नर जैकब ने सबका दिल जीत लिया.

Live Bharat Times

शिल्पा शेट्टी ने एक विशेष वीडियो के साथ इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग पूरी की!

Admin

दिल्ली: एमसीडी मेयर चुनाव के लिए 30 जनवरी का प्रस्ताव 

Admin

Leave a Comment