Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

कर्नाटक – आज कर्नाटक जायेंगे गृह मंत्री अमित शाह .

कर्नाटक – आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक दौरे पर होंगे l अमित शाह गुरुवार की रात कर्नाटक के लिए निकले। वे पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के आवास पर शुक्रवार सुबह उनसे मुलाकात करेंगे।अमित शाह आज अपनी यात्रा के दौरान विधान सौध, राज्य विधानसभा के सामने केम्पेगौड़ा  और बसवेश्वर  सहित तीन मूर्तियों का अनावरण करेंगे। शाह की इस यात्रा को२०२४  के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है.l अमित शाह आज राजधानी बेंगलुरु में मादक पदार्थों की तस्करी और दक्षिणी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्षेत्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। जहाँ अमित शाह बैठक के दौरान 1,235 करोड़ रुपए मूल्य के 9,298 किलोग्राम जब्त ड्रग्स को नष्ट करने की निगरानी भी करेंगे।  शहर में वीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर, बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने कई सड़कों पर वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के लिए एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। प्रतिबंध शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच लागू रहेंगे।

Related posts

फेरेरो रोचर के क्रिसमस कैंपेन में शामिल हुए ऋतिक रोशन।

Admin

पूर्व पीएम नरसिम्हा राव के पोते ने राहुल और भारत जोड़ो यात्रा पर साधा निशाना

Admin

IPL 2023 / RCB के खिलाफ हार से निराश रोहित शर्मा, मैच में हुई गलती की बताई वजह

Admin

Leave a Comment