Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

किंग खान का नाम दुनिया के अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में है शामिल

बॉलीवुड के किंग खान का नाम दुनिया के टॉप 5 सबसे अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल है। उनके पास हजारों करोड़ की संपत्ति है। शाहरुख खान मन्नत के अलावा विदेश में भी शाहरुख खान का आलीशान घर है, उनके पास करोड़ों की संपत्ति है।

साल 2023 के एक सर्वे के मुताबिक शाहरुख खान का नाम दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग खान की नेटवर्थ 700 मिलियन डॉलर के करीब है। भारत से देखा जाए तो शाहरुख 6289 करोड़ रुपए से ज्यादा के मालिक हैं।

शाहरुख खान का मन्नत देश भर में सब जानते है। उनका आलिशान घरे है, लेकीन ईसके अलावा विदेश में भी शाहरुख खान का आलीशान घर है। उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। शुरुआती दिनों में शाहरुख मुंबई में गौरी के साथ एक फ्लैट में रहते थे। जिसके बाद मन्नत का बस एक ही सपना था कि वह अपना बना ले। मन्नत को हर हाल में खरीद ले। आज किंग खान मन्नत के मालिक हैं और विदेशों में भी कई आलीशान घरों के मालिक हैं।

विदेशो में ईन जगह पे है आलिशान प्रोपर्टी
बॉलीवुड के बादशाह का लॉस एंजेलिस में एक आलीशान वेकेशन होम भी है। 2019 में शाहरुख खान ने आलीशान संपत्ति की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। छह विशाल बेडरूम के अलावा, बेवर्ली हिल्स विला में जकूज़ी, निजी कैबाना और एक बड़ा पूल जैसी शानदार सुविधाएं हैं। यह घर किराए पर लिया जा सकता है। इसका एक रात का किराया 1.96 लाख रुपए है।

शाहरुख खान दुबई के ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके साथ ही उनके पास एक आलीशान विला भी है। किंग खान के विला का नाम ‘सिग्नेचर’ है। उनका विला दुबई में जन्नत पाम जुमेराह बीच पर स्थित है। शाहरुख के विला में 6 कमरे हैं। यह आलीशान विला 8,500 स्क्वेर फीट में बना है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक इस विला की कीमत 200 करोड़ से ज्यादा है।

शाहरुख खान लंदन में पार्क लेन क्षेत्र के पास एक महलनुमा हवेली के मालिक हैं। यहां वह अक्सर अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने आते हैं। खबरों के मुताबिक इस प्रॉपर्टी के लिए शाहरुख ने 172 करोड़ रुपए चुकाए हैं।

Related posts

सेंसेक्स 377 अंक बढ़कर 60663 पर बंद हुआ, अडानी समूह के शेयरों में तेजी

Admin

करण जौहर की ‘फियरलेस’ से शनाया कपूर का फर्स्ट लुक, करीना कपूर खान ने दिया ऐसा रिएक्शन

Live Bharat Times

दिल्ली: शीतलहर से आज मिलेगी राहत, बारिश के आसार, कोहरा करेगा परेशान 

Admin

Leave a Comment