Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

दिल्ली: शीतलहर से आज मिलेगी राहत, बारिश के आसार, कोहरा करेगा परेशान 

पिछले कई दिनों से शीतलहर की मार झेल रही दिल्ली को ठंड से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि कुछ इलाकों में कोहरे की वजह से परेशानी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार में आज घना कोहरा पड़ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। कल यानी 13 जनवरी को दिल्ली में एक बार फिर घना कोहरा परेशान कर सकता है।

हालांकि, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में चल रही कड़ाके की ठंड के बीच, दिल्ली में सफदरजंग में आज सुबह करीब 8 बजे न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस, पालम में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम और सफदरजंग इलाकों में दृश्यता 500 मीटर तक रिकॉर्ड की गई। बता दे कि आज उत्तर भारत के कई इलाकों में कोहरे से कुछ राहत मिली है।

मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छा सकता है। कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इस बीच, लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहेगा। साथ ही यहां आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। गाजियाबाद में आज आंधी तूफान भी लोगों की मुसीबतें बढ़ा सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बिहार में आज और कल लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। बिहार में 12 और 13 जनवरी को कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति लोगों को परेशान कर सकती है।

लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आज एक या दो स्थानों पर भारी बर्फबारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में एक या दो स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है। पूर्वी भारत के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Related posts

सौरव गांगुली और जय शाह के भविष्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज देगा फैसला

Live Bharat Times

पांच पहाड़ियों से घिरा हे पंच गिनी। प्रकृति का रमणीय स्थल।

Live Bharat Times

दिल्ली में अब वास्तविक समय के आधार पर वायु प्रदूषण के स्रोतों की पहचान की जाएगी : केजरीवाल

Admin