Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

राजस्थान: गायत्री बिश्नोई को AAP ने बनाया राजस्थान महिला विंग का अध्यक्ष? टीवी शो और फिल्मों में भी किया है काम

राजस्थान के बाड़मेर की बेटी गायत्री बिश्नोई को आम आदमी पार्टी(आप) ने महिला विंग की कमान सोंपी है। आप पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनने के साथ ही गायत्री बिश्नोई ने राजनीति में एन्ट्री की हैं। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान राज्य में आने वाले समय में आप की सरकार बनाने का दावा किया है।

बता दें कि राजस्थान जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने वाले है। जिसे देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। आम आदमी पार्टी इस बार राजस्थान की राजनीति में भी सक्रिय है। अपनी रणनीति के तहत आम आदमी पार्टी (आप) ने राजस्थान में बाड़मेर की गायत्री बिश्नोई को आप महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इस जिम्मेदारी के साथ अब से  गायत्री बिश्नोई आप महिला विंग की कमान संभालेंगी। गायत्री बिश्नोई मूल रूप से बाड़मेर की रहने वाली हैं। परंतु, वह पिछले कुछ समय से राजधानी जयपुर में रह रही हैं। जानकारी के मुताबिक, गायत्री बिश्नोई ने पत्रकारिता की पढ़ाई की और उसके साथ दूरदर्शन में काम किया। गायत्री बिश्नोई ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री में भी एंकरिंग की। उसके बाद रोडीज सहित अलग अलग शो में प्रोडक्शन वर्क और अन्य काम किये। उसके बाद दृशम फिल्म प्रोडक्शन हाउस में भी काम किया। अब वह आप पार्टी में शामिल हो गईं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद दिया।

लोग ‘आप’ के काम की सराहना कर रहें है: बिश्नोई

इसके साथ ही गायत्री बिश्नोई ने प्रदेश चुनाव प्रभारी संदीप पाठक और विनय मिश्रा का भी आभार व्यक्त किया। गायत्री विश्वनोई अब पूरे राजनीतिक रंग में नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि, हमें उम्मीद है कि राजस्थान की जनता हमारा ही साथ देगी, क्योंकि राज्य के लोग अरविंद केजरीवाल और हमारी पार्टी का काम देख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान के गांवों में भी लोग आम आदमी पार्टी के काम की सराहना कर रहे हैं। मुफ्त बिजली, पानी को लेकर उन्होंने कहा कि मुफ्त मुफ्त के पुलिंदे जबरन थोपे जा रहे हैं. लोग समझ गए हैं कि यह उनका अधिकार है।

‘किसी भी राजनीतिक पार्टी ने लोगों के लिए कुछ नहीं किया’

उन्होंने कहा कि ‘आप’ भ्रष्टाचार न करके जनता का पैसे बचा रही है और उसी पैसे से जनता को सुविधाएं देने की बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि, अब तक राजस्थान में किसी भी राजनीतिक दल के नेताओं ने लोगों के लिए कुछ नहीं किया, इसलिए मुझे अपनी पार्टी पर गर्व है कि आप लोगों के लिए काम कर रही हैं। इसके साथ ही गायत्री बिश्नोई ने दावा किया कि राजस्थान में आप की सरकार बनने जा रही है। आप राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि, आने वाले दिनों में राजस्थान की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Related posts

Commissionerate Of E-Governance Tamil Nadu E-Governance Agency भर्ती 2023 ने Functional Consultant, Project Manager पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, जल्द करें आवेदन।

Live Bharat Times

अगर आप भी नेगेटिविटी को दूर करना चाहते हैं तो इन वास्तु उपायों को जरूर अपनाएं

Live Bharat Times

अथिया और राहुल की शादी का जश्न आज से शुरू, 3 दिनों तक चलेगा समारोह

Admin