Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

वाराणसी : भोजपुरी एक्ट्रेस की मौत के मामले में माँ के खुलासे से आया नया मोड़

भोजपुरी एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे की माँ मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसके चलते एक्ट्रेस की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। गौरतलब है की वाराणसी के सारनाथ इलाके में मौजूद एक होटल के कमरे में अकांक्षा दुबे मृत पायी गयी हैं। बेटी की मौत की सूचना पाकर मुंबई से सारनाथ पहुंची माँ मधु दुबे ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की समर अक्सर आकांक्षा से मारपीट करता था। उसके पैसे हड़प लेता था। उसे किसी और के साथ काम नहीं करने देता था। अगर वह किसी और के साथ काम करती थी तो समर उसे प्रताड़ित करता था। उन्होंने तहरीर देकर सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मधु ने आरोप लगाते हुए बताया कि बीती 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थी। तब आकांक्षा के मोबाइल फोन पर संजय सिंह ने फोन किया था। धमकाया था कि तुम्हारी हत्या करा देंगे।

मधु दुबे ने आगे कहा की  शनिवार की शाम सात बजे के आसपास उनकी आकांक्षा से बात हुई थी। उस दौरान वह खुश थी। उसकी बात से ऐसा नहीं लगा था कि वह परेशान है। पार्टी में जाने की कोई जानकारी नहीं दी थी। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा की कोई इंसान अपने जानने वालों की पार्टी से खुश होकर जाता और आता है। क्या फांसी लगाकर जान देता है? उन्होंने कहा की आकांक्षा साहसी थी। आत्महत्या का विचार उसके मन में कभी आ ही नहीं सकता था। अपनी प्रतिभा के दम पर अभिनय के क्षेत्र में अलग मुकाम बनाने वाली बेटी का जीवन समर और उसके भाई ने मिलकर बर्बाद कर दिया।

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी सारनाथ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया की आकांक्षा की मां मधु दुबे की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में घटना से जुड़े प्रत्येक बिंदु खंगाले जा रहे हैं। ठोस साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

WHO ने किया खुलासा, भारत की ‘COVAXIN’ को क्यों नहीं मिल रही मंजूरी

Live Bharat Times

श्रद्धा की तरह फ्रिज में…राखी की शादीशुदा जिंदगी में पड़ी दरार! आदिल का दूसरी लड़की से संबंध

Admin

दिवाली से पहले सोने चांदी की कीमत में गिरावट !

Live Bharat Times