Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बीकानेर – नकली नोटों के साथ पुलिस ने धरा एक युवक

बीकानेर –  बीकानेर पुलिस की महीने भर की मेहनत अब रंग लाई है जहाँ पुलिस ने नकली नोटों की बड़ी खेप पकड़ी है l। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में कोटगेट पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि लूणकरनसर CO नोपाराम भाखर को सूचना मिली कि लूणकरनसर में बड़े पैमाने पर नकली नोटों का कारोबार हो रहा है। इस पर सीओ भाखर ने अपने सुरक्षा गार्ड इन्द्रचंद सिल्लू को सक्रिय किया। मुखबिरों को अलर्ट किया। जिसके बाद पुलिस ने लूणकरनसर के वार्ड नंबर 34 निवासी साहिल पुत्र लियाकत अली को दबोचा। उसके पास से 20 लाख आठ हजार रुपए नकली नोट की शक्ल में बरामद किए। जानकारी के अनुसार  आरोपी साहिल पर पुलिस पखवाड़े भर से निगरानी रख रही थी। मंगलवार सुबह आरोपी साहिल को लूणकरनसर तहसील के आसपास के गांवों के पांच युवकों ने नोटों की सप्लाई की। पुलिस ने उस से बीस लाख के नकली नोट जब्त किये l

Related posts

दिल्ली में कोविड के 980 नए मामले सामने आए; सकारात्मकता दर लगभग 26%

Admin

इस गुजराती क्रिकेटर जैसा भारत में कोई दूसरा नहीं! टीम इंडिया में शामिल होते ही बना डाला रिकॉर्ड

Admin

‘आदिपुरुष’ का टीजर रिलीज: प्रभास, सैफ, कृति निभाएंगे दमदार रोल

Admin