Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

‘मेरा भोला है भंडारी’ सिंगर हंसराज रघुवंशी ने इस एक्ट्रेस से की सगाई, वायरल हुई तस्वीरें

 

हम सभी ने मशहूर भजन गायक हंसराज रघुवंशी का गाना ‘मेरा भोला है भंडारी’ तो सुना ही होगा। इस भक्ति गीत ने हंसराज को रातों-रात लोकप्रिय बना दिया। इस बीच हंसराज रघुवंशी ने अपने फैन्स को अभी-अभी गुड न्यूज दी है। बता दें कि हाल ही में हंसराज ने अपनी गर्लफ्रेंड कोमल सकलानी से सगाई कर अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है।

हंसराज रघुवंशी को फैंस ‘बाबाजी’ के नाम से भी जानते हैं। हंसराज इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के अच्छे दौर में हैं। हंसराज ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस कोमल सकलानी से सगाई की है। हंसराज रघुवंशी ने अपनी सगाई की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जो वायरल हो गई हैं। इसके साथ ही तस्वीरों में वह अपनी मंगेतर कोमल सकलानी के साथ सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों डिजाइनर आउटफिट में बेहद क्यूट लग रहे है।

हंसराज रघुवंशी ने 25 मार्च 2023 को कोमल के साथ अपनी सगाई की घोषणा की। कपल ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आखिरकार हमारी सगाई हो गई।’

बता दें कि हंसराज रघुवंशी और कोमल लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और अक्सर एक-दूसरे के साथ वीडियो बनाते रहते हैं। हंसराज का YouTube पर अपना चैनल भी है जिसके 10.4 मिलियन सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Related posts

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर व्यापारियों के साथ 100 मीटिंग करेगा आप ट्रेड विंग

Live Bharat Times

कभी सोचा है की छत पर लगी ये स्टील की टोकरी जैसी आकार क्या है और क्यों लगी है।

Live Bharat Times

जॉन एब्राहम की फिल्म अटैक का टीज़र रिलीज़ , दमदार एक्शन करते नज़र आएंगे अभिनेता

Live Bharat Times

Leave a Comment