Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

मिर्जापुर : अरविन्द केजरीवाल बहुत जल्द जाएंगे जेल- मनोज तिवारी

भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में रामनवमी के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम में भाग लेने से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा की अरविंद केजरीवाल बहुत जल्द जेल जाने वाले हैं। केजरीवाल भ्रष्टाचारियों के बहुत बड़े सरदार हैं। भगवान श्रीराम हमेशा न्याय करते हैं।उन्होंने कहा कि उनके दो सबसे करीबी जेल में हैं। उनको वह धोखा देकर रखे थे कि उनको कुछ भी नहीं होने देंगे, बचा लेंगे। किसी दिन जेल में वो दोनों ही न बता दें कि असली मास्टरमाइंड यही हैं। आगे कहा कि वर्तमान में देश में जो लोकतंत्र है, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस है, ऐसे में अपराधी का लंबे समय तक बचना संभव नहीं है।

वहीँ राहुल गाँधी के विषय में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बीजेपी सांसद ने कहा की राहुल गांधी को अहंकार है। ऐसा नहीं है कि इससे पहले किसी की सदस्यता नहीं गई। 2019 में जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब प्रह्लाद लोधी को दो साल की सजा कोर्ट ने सुनाई थी। भाजपा ने किसी को दोष नहीं दिया था। उन्हें दो ढाई महीने में हाईकोर्ट ने बहाल कर दिया। कांग्रेस की सरकार ने जिस दिन सजा सुनाई गई उसी दिन सदस्यता समाप्त करने का सर्टिफिकेट दिया था। उन्होंने कहा कि इतनी छोटी याद्दाश्त नहीं होनी चाहिए उनकी। वह भी कानून का पालन करें। निचली अदालत का निर्णय है। अगर आपको लगता है कि ओबीसी समाज को गाली देना आपका जन्मसिद्ध अधिकार है तो जाकर हाईकोर्ट में कहिए।

Related posts

कोटा में युवक ने चचेरे भाई की चाकू मारकर की हत्या

Live Bharat Times

पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे जापान, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से की मुलाकात

Live Bharat Times

सी एम योगी आज करेंगे लता मंगेशकर चौक का लोकार्पण,पी एम मोदी भी देंगे वीडियो सन्देश

Live Bharat Times