Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

IPL Opening Ceremony 2023: आकाश में तैरती दिखाई दी विशाल ट्रोफी, मंत्री ने ट्वीट कर बताई एक झलक

गुजरात के अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम आज शाम क्रिकेट प्रतिभा की चकाचौंध का गवाह बनेगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में आज से आईपीएल का शुभारंभ होने जा रहा है। इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप भी दे दिया गया है। शाम को मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी जिसमें क्रिकेट और भारतीय सिनेमा से जुड़ी हस्तियों के भी शिरकत करने की उम्मीद है। मैच से पहले बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी परफॉर्म करने वाले हैं। गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में की गई तैयारियों की झलक दिखाई है।

अहमदाबाद में आज आईपीएल-2023 की शुरुआत चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहले मैच से होने जा रही है। हालांकि मैच से पहले यहां ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया जाता है। गुजरात राज्य गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक ड्रोन शो देखा जा रहा है। इस छोटी सी झलक में साफ देखा जा सकता है कि आईपीएल की शुरुआत कितनी जबरदस्त होगी। हर्ष सांघवी ने ट्वीट कर वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा, “नरेंद्र मोदी स्टेडियम पूरी तरह तैयार है, आईपीएल-2023 की शुरुआत से पहले ड्रोन शो रिहर्सल की एक झलक।” हर्ष सांघवी द्वारा साझा किए गए वीडियो में, एक विशाल रोशनी वाली आईपीएल ट्रॉफी को हवा में तैरते देखा जा सकता है। इसके साथ ही वीडियो में आईपीएल की सबसे मशहूर धुन भी सुनाई दे रही है।

आज का मैच  गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

आज का मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाने वाला है। आज का मैच महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आईपीएल-2023 का पहला मैच है और यह गुरु और शिष्य के बीच मुकाबला होगा। खास बात यह है कि पिछले साल के सीजन में गुजरात चैम्पियन बना था और पहला मैच घरेलू मैदान पर खेला जाना है जिससे टीम को आज मैच जीतने का पूरा भरोसा है। तमन्ना भाटिया आज शाम उद्घाटन समारोह में रश्मिका मंदाना के साथ परफॉर्म करेंगी। बॉलीवुड की इन दोनों सुंदरियों ने कहा कि वे धोनी और विराट कोहली को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। दोनों एक्ट्रेस धमाकेदार परफॉर्मेंस के लिए कमर कस चुकी हैं और काफी एक्साइटेड भी हैं।

Related posts

एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी एंटरप्रेन्योर हेमलता अन्नामलाई: संस्थापक और सीईओ – एम्पीयर व्हीकल्स

Live Bharat Times

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया गाजियाबाद में 755 परियोजनाओं का शिलान्यास

Admin

ताइक्वांडो मैच जीतने पर शाहरुख खान ने बेटे अबराम को दिया मेडल, वायरल हो रही तस्वीरें

Admin