Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

7 अप्रैल को होगा मरहूम गायक सिधू मुसेवाला का नया गीत

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। सिद्धू का नया गाना ‘मेरा नाम’ 7 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है. इस गाने में सिद्धू मूसेवाला का साथ बरना बॉयज और स्टील बैंगल्स ने दिया है. सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने गाने का पोस्टर और गाने की रिलीज डेट सोशल मीडिया पर शेयर किया है. गौरतलब हो कि कई महीनों से सिद्धू का कोई नया गाना रिलीज नहीं हुआ है, ऐसे में सिद्धू मूसेवाले को चाहने वालों को अब 7 अप्रैल का बेसब्री से इंतजार करना होगा. बता दें कि सिद्धू के निधन के बाद रिलीज होने वाला यह तीसरा गाना होगा। इससे पहले एसवाईएल पर ‘वॉर’ गाना रिलीज हो चुका है.बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 19 मार्च को मनसा की अनाज मंडी में उनकी पहली बरसी मनाई गई। मुसेवाला के गाने का फैन वेट कर रहे हैं।

Related posts

ब्रिटेन में फैला मंकी पॉक्स: अब तक 7 संक्रमित

Live Bharat Times

12GB RAM , 256GB स्टोरेज, 108MP कैमरा और 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Oppo A1 Pro 5G, कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग!

Live Bharat Times

उत्तर प्रदेश में रावण दहन और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 13 लोगों की मौत

Live Bharat Times