Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

दिल्ली: कीर्ति नगर में आग लगने से बुजुर्ग महिला की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली: दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में सोमवार रात को एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। अचानक आग लगने से इस आग में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और इस आग में उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

आग में मरने वाली महिला की उम्र 78 साल थी और उसकी पहचान महेंद्र कौर के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि उसके बेटे की हालत गंभीर थी।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “अग्निशमन विभाग को देर रात करीब एक बजे आग लगने की घटना की सूचना मिली, जिसके बाद हमारे कर्मियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।”
पुलिस ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

जानकारी के लिए आप को बता दे कि असम के नलबाड़ी जिले के रामपुर में भी सोमवार रात आग लगी, जिसमे करीब सात से आठ दुकानें जलकर खाक हो गईं। हालांकि इस आग में किसी के घायल होने या मरने की कोई जानकारी नहीं है।

Related posts

शेखपुरा में सड़क हादसे में मां-बेटे समेत 3 घायल : सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, ट्रक बीच सड़क पर चकमा दे गया था

Live Bharat Times

पंजाब की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश का मान, हासिल किया ये मुकाम

Admin

नीम की पत्तियों के इस खास प्रयोग के बारे में जरूर जाने, मिलेंगे अद्भुत लाभ

Live Bharat Times

Leave a Comment