Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

त्वचा से जुड़ी अनेक समस्याओं के लिए ऐसे करें जैतून के तेल का इस्तेमाल

बहुत से लोग खाने में ऑलिव ऑयल का उपयोग करते हैं। यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन ऑलिव ऑयल त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप इसका उपयोग सही तरीके से करते हैं तो त्वचा से जुड़ी बहुत सी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। ऑलिव ऑयल का उपयोग हल्दी के साथ किया जा सकता है। यह त्वचा के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। ऑलिव ऑयल और हल्दी को बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे सुखने के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को धो लें। इससे त्वचा के दाग धब्बे दूर होते हैं। साथ ही चेहरे की रंगत में भी सुधार होता है।
ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल दही के साथ भी किया जा सकता है। दही में थोड़ा ऑलिव ऑयल और हल्दी मिक्स करें। सभी चीजों को मिक्स करके चेहरे पर अप्लाई करें। इसे 15-20 मिनट तक रहने दें। उसके बाद चेहरे को धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे के ऊपर चमक आती है। साथ ही पिंपल्स की समस्या भी दूर होती है। अगर आप अपनी त्वचा को बेदाग और खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो इसके लिए ऑलिव ऑयल से जुड़े यह नुस्खे जरूर अपनाएं। इससे पिगमेंटेशन की समस्या में भी काफी हद तक आराम मिलता है व। साथ ही आपके चेहरे का प्राकृतिक निखार वापिस आता है। आप भी ऑलिव ऑयल का उपयोग त्वचा के लिए जरूर करें। इससे आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रहती है।
    दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक जरूर करें। साथ ही अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल ना भूलें।

Related posts

वोटर लिस्ट 2025: ऑनलाइन नाम चेक करने का आसान तरीका

Live Bharat Times

भगवान राधा-कृष्ण की आपत्तिजनक तस्वीर बेचने पर अमेजन पर एफआईआर

Live Bharat Times

Small Business Ideas: किराये पर देकर इन मशीनों से कमा सकते है 30000 हजार महीना, ऐसे शुरू करे

Admin