Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

साहिल खान के खिलाफ महिला ने कराई एफ आई आर दर्ज

बॉलीवुड एक्टर साहिल खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक्टर पर हाल ही में एक एफआईआर दर्ज हुई है। रिपोर्ट के अनुसार ये एफआईआर मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है। एक्टर ने एक महिला को सोशल मीडिया पर अश्लील कमेंट किया था। साथ ही आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया था। इस मामले को लेकर एक्टर की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।
बता दें साहिल खान पर आरोप लगा है कि उन्होंने उस महिला को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले को लेकर पुलिस तेजी से जांच कर रही है। यह एफआईआर मंगलवार को दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने साहिल खान के साथ-साथ विदेशी महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार विदेशी महिला उसके पति के साथ काम करती थी कुछ समय बाद उसी पहचान अभिनेता से हुई फिर दोनों ने मिलकर शिकायतकर्ता के पति को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया की उन्होंने अब तक दोनों को रंगदारी के रूप में करीब 50 लाख रुपये दे चुकी है
इसके पहले भी साहिल खान विवादों में रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। साहिल खान 43 वर्ष के हैं। वह अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। उनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ भी जोड़ा गया था।

Related posts

BJP:भाजपा विधायक रमेश जारकीहोली का गंभीर आरोप,कहा- डीके शिवकुमार के पास 120 लोगों की अश्लील सीडी है

Admin

मध्यप्रदेश में ठंड की वजह से ईन शहरो में हुई लोगो की मौत

Admin

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की मुरीद हुईं प्रीति जिंटा

Live Bharat Times