Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

गाज़ीपुर: सपा विधायक ने लगाया भाजपा पर आचार सहिंता के उल्लंघन का आरोप

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और जमानियां से विधायक ओमप्रकाश सिंह ने निकाय चुनाव के दौरान भारतीय जनता  पार्टी पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। सपा जिला कार्यालय समता भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा की जिला प्रशासन की भूमिका निष्पक्ष होनी चाहिए। इस चुनाव में भाजपा चुनाव आचार संहिता का घोर उल्लंघन कर रही है। वह शराब और कपड़े बांट रही है।पुलिस और अधिकारी  समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का उत्पीड़न कर रही है और उन पर धौंस जमा रही है। वह बेबुनियाद तरीके से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं प्रत्याशियों और उनके परिजनों एवं कार्यकर्ताओं को पकड़कर थाने में बैठाकर उनका उत्पीड़न कर रही है और जेल भेज रही है। सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा मतदाताओं के बीच खौफ और दहशत फैलाने का काम  किया जा रहा है।

चुनाव अधिकारियो द्वारा भाजपा को समर्थन देने का आरोप लगाते हुए  उन्होंने कहा की लोकतंत्र पूरी तरह से संकट में है। जिस तरह से नगर निकाय के चुनाव में अधिकारी पार्टी बन गए हैं यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। जब रखवाला ही लूटेरा बन जाएगा तो देश कैसे चलेगा। जमानिया विधायक ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा की सरकार चाहे जितना खौफ पैदा कर लें समाजवादी पार्टी इस जनपद में विधानसभा की तरह नगर निकाय के चुनाव में भी सारी की सारी सीटें जीतकर  इतिहास बनाने का काम करेगी। इसके साथ ही इस विषय को लेकर सपा विधायकों ने जिलाधिकारी और चुनाव पर्यवेक्षक से मिलकर अपनी शिकायत भी दर्ज करायी।

Related posts

अगर आप भी अक्सर चिंता और तनाव से गुजरते हैं तो इन टिप्स को फॉलो करें

Live Bharat Times

अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव को दी जन्मदिन की बधाई

Live Bharat Times

अमिताभ बच्चन ने पहली बार लोगों की आजादी पर दिया गंभीर बयान, देखिए महानायक ने क्या कहा

Admin