Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

त्वचा के दाग धब्बों को दूर करने के लिए इन फेस पैक का करें इस्तेमाल

‌‌महिलाएं अपनी त्वचा के लिए बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करती है। कभी-कभी पार्लर में जाकर महंगे ट्रीटमेंट्स भी करवाती है। बेदाग और खूबसूरत त्वचा हर महिला को पसंद होती है। लेकिन कभी-कभी कुछ कारणों की वजह से चेहरे के ऊपर दाग धब्बे हो जाते हैं। अगर आप मुहांसों को फोड़ते हैं तो इस वजह से भी चेहरे पर काले दाग हो जाते हैं। इसके अलावा पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी चेहरे पर छोटे छोटे दाने आ जाते हैं। इन दाग धब्बों को दूर करना जरूरी होता हैं। कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इन दाग धब्बों को आसानी से दूर किया जा सकता है। आज हम इसके लिए कुछ नुस्खे आपको बताएंगे।
चेहरे के दाग धब्बों को दूर करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल और थोड़ी हल्दी मिक्स करें। अब इसमें थोड़ा शहद ऐड करें। सभी चीजों को मिक्स करके चेहरे पर अप्लाई करें। इसे सूखने के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को धो लें। हफ्ते में कम से कम 3 बार इस उपाय को जरूर करें। इससे दाग धब्बों को दूर करने में मदद मिलेगी। अगर आप चेहरे के दागों को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए आलू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आलू के रस को निकाल ले अब इसे चेहरे पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक रहने दें। उसके बाद चेहरे को धो लें। रोजाना इस्तेमाल से चेहरे के दाग धब्बे लाइट हो जाएंगे। इसके अलावा टमाटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी ज्यादा धब्बे दूर होते हैं। अगर आप चाहे तो चंदन पाउडर का इस्तेमाल चेहरे के लिए कर सकते हैं। चंदन पाउडर में गुलाबजल ऐड कर के चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे भी दाग धब्बों को दूर करने में मदद मिलती है।
 दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक जरूर करें। साथ ही अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल ना भूलें।

Related posts

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली फिल्म से भी अधिक महंगी बना रहे है वेब सीरीज

Live Bharat Times

अगर आप भी रुद्राक्ष धारण करना चाहते हैं तो इन नियमों को जरूर देख लें

Live Bharat Times

महिंद्रा बी 05 की भारत में कीमत 2022, लॉन्च की तारीख,

Live Bharat Times

Leave a Comment