Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अयोध्या यूपी में साधु ने खुद अपना हाथ का पंजा बांका मारकर काटा।

अयोध्या यूपी। अयोध्या में एक साधु ने खुद अपना हाथ का पंजा बांका मारकर काट लिया। सोमवार सुबह करीब 9 बजे वह सरयू नदी के तट पर पहुंचा। वहां स्नान करने के बाद पीला वस्त्र पहना और पूजा की। इसके बाद, भीड़ के सामने ही उसने झटके से बांका मारकर पंजा अलग कर दिया। पंजा अलग होकर करीब एक फीट दूर गिरा। साधु भी जमीन पर गिर गया। खून से उसका पूरा शरीर लथपथ हो गया। घटना को देखकर घाट पर मौजूद लोग हैरान रह गए। लोगों को समझ ही नहीं आया कि आखिर साधु ने ऐसा क्यों किया? लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस साधु को श्रीराम अस्पताल ले गई। साथ में उनका कटा हुआ पंजा भी ले जाया गया। डॉक्टरों ने तुरंत उनका ट्रीटमेंट शुरू किया। पूछताछ में साधु ने अपना नाम विमल मंडल बताया है। वह बिहार के अररिया जिले का रहने वाला है।साधु विमल मंडल का कहना है कि वह बिहार सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार से परेशान है। इसके विरोध में 15 मार्च 2022 को बिहार के CM नीतीश कुमार से मिलकर उसने इस पर काबू करने की मांग की थी। CM को 60 दिन का समय भी दिया था। इसके बाद वह जून में भी मिला था। उसकी बातों को सुना नहीं गया। समय बीत जाने पर भी जब सुनवाई नहीं हुई तो उसे ऐसा करना पड़ा। हालांकि, उसकी बातों में कितनी सच्चाई है पुलिस इसकी जांच कर रही है।साधु ने कहा, “मैं बिहार का रहने वाला हूं। समाजसेवी हूं। मैंने PM मोदी को भी एक महीने पांच दिन पहले बिहार के भ्रष्टाचार के बारे में लेटर लिखा। लिखा कि अगर एक अक्टूबर तक बिहार के भ्रष्टाचार को सार्वजनिक नहीं किया गया तो मैं अपना हाथ काट लूंगा। उसी खून से भ्रष्टाचार की फाइल रंगेगी। सुनवाई नहीं होने पर हाथ काटा हूं।”साधु विमल मंडल बिहार के अररिया जिले के थाना भरगांवा में छरपिट्‌टी का रहने वाला है। अयोध्या पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। नयाघाट चौकी इंचार्ज विजयंत मिश्रा का कहना है कि साधु बिहार सरकार से नाराज होना बता रहा है। साधु ने बताया है कि वह बिहार में भ्रष्टाचार को लेकर CM नीतीश कुमार से मिला था, लेकिन उसकी बात को तवज्जो नहीं दी गई है।

Related posts

अनुराग ठाकुर आज संगम से करेंगे स्वच्छता अभियान का आगाज

Live Bharat Times

गुजरात में दर्दनाक हादसा: भरूच के दहेज औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में धमाका, रिएक्टर के पास काम करने वाले 6 मजदूर जिंदा जले

Live Bharat Times

तुनिशा शर्मा आत्महत्या केस: शिजान खान के वकील ने कोर्ट से की अपील, कहा- पुलिस ने खान पर…

Live Bharat Times

Leave a Comment