Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

अगर आप घुटनों के दर्द से परेशान है तो इन देसी उपायों को अपनाएं

उम्र के बढ़ने के साथ हमें बहुत सी समस्याएं हो जाती है। उनमें से एक जोड़ों का दर्द भी है। लेकिन आजकल युवा पीढ़ी को भी इस तरह की समस्याएं देखने को मिलती है। असंतुलित खानपान की वजह से भी यह सब होता है। कभी-कभी घुटनों के दर्द की वजह से हम अपना रोज का काम ठीक तरीके से नहीं कर पाते। इसलिए इस दर्द से छुटकारा पाना जरूरी है अगर आप कुछ आसान उपाय अपनाते हैं तो आपको घुटनों के दर्द से छुटकारा मिल सकता है। आज हम आपके साथ कुछ विशेष उपाय शेयर करेंगे। जिन्हें अपनाकर आप घुटनों के दर्द को दूर कर पाएंगे।
घुटनों के दर्द की समस्या में आपको अखरोट का सेवन करना चाहिए। इसके लिए रात को एक अखरोट लेकर उसे भिगो दें। सुबह उसका सेवन करें इससे घुटनों के दर्द में राहत मिलेगी। इसके अलावा एक आलू लें और उसे अच्छी तरीके से साफ कर लें। उसके बाद उसकी स्लाइस काटकर एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह पानी को छान लीजिए और उस पानी का सेवन कीजिए। रोजाना ऐसा करने से घुटनों के दर्द की समस्या दूर होगी। इसके अलावा मेथी भी घुटनों के दर्द में फायदेमंद होती है। इसके लिए रात को पानी में मेथी को भिगो दें। सुबह उसकी एक अच्छी सी पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को घुटनों पर अच्छी तरीके से लगाएं। ऐसा करने से भी घुटनों के दर्द में काफी हद तक आराम मिलता है।

Related posts

फरीदाबाद: बिना डिग्री प्रैक्टिस कर रहा फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Live Bharat Times

धूप की वजह से त्वचा पर आ रही है डलनेस, इन उपायों से खील उठेगी त्वचा

Live Bharat Times

टी मैनेजमेंट में एमबीए कर कमाए लाखों रुपए, बन जाएगा आपका भविष्य, जाने कैसे

Admin

Leave a Comment