Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

त्वचा संबंधित अनेक समस्याओं के लिए करें एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी का ईस्तमाल

एलोवेरा के बारे में सभी लोग जानते ही होंगे। इसका इस्तेमाल त्वचा के लिए बहुत ज्यादा किया जाता है। ईस से आपकी त्वचा को बहुत से फायदे भी मिलते है। लेकिन अगर आप त्वचा संबंधित अनेक समस्याओं से परेशान हैं तो इसके लिए एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा फ्रेश एलोवेरा जेल डालें। अब इसमें थोड़ी मुल्तानी मिट्टी ऐड करें। एक अच्छा सा मिश्रण बना लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। लगाने के बाद इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद आप चेहरे को धो लें। हफ्ते में कम से कम 2 बार इस उपाय को जरूर करें। इससे आपकी त्वचा पर निखार आता है। साथ ही स्किन संबंधित अनेक समस्याएं दूर होती है। आइए इसके फायदों के बारे में जानते हैं।

इस खास फेस पैक के इस्तेमाल से चेहरे के दाग धब्बे दूर होते हैं। साथ में पिंपल्स की समस्या में भी राहत मिलती है। अगर आपके चेहरे पर मिट्टी जमा हो जाती है तो आप इस खास फेस पैक का इस्तेमाल जरूर करें। इससे चेहरे का कालापन दूर होगा। इस खास फेस पैक के इस्तेमाल से चेहरे के डेड स्किन सेल्स भी दूर होते हैं। साथ ही त्वचा पर खास चमक आती है।

अगर आपकी त्वचा पर ड्राइनेस आ गई है तो भी यह फेस पैक आपके लिए फायदेमंद होगा। इसके इस्तेमाल से त्वचा पर नमी आएगी। साथ ही इसकी ड्राइनेस दूर होगी। अगर आप भी अपनी त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाना चाहते हैं तो इस खास फेस पैक का इस्तेमाल जरूर करें।

Related posts

टी -20 वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत की जगह संजू सैमसन को टीम में चाहता है यह पूर्व पाक खिलाडी

Live Bharat Times

बॉलीवुड अभिनेता केआरके गिरफ्तार, विवादित ट्वीट पर की गई कार्रवाई

Live Bharat Times

प्रधानमंत्री के हिमाचल दौरे से उम्मीदें: बल्क ड्रग पार्क; सेब पर आयात शुल्क में वृद्धि और GST प्रतिपूर्ति जारी रहने की उम्मीद

Live Bharat Times

Leave a Comment