Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लखनऊ : बजट सत्र आज से, राज्यपाल का होगा सम्बोधन, 22 को पेश होगा बजट

विधानमंडल का बजट सत्र आज 20 फरवरी से शुरू हो गया है। आज सोमवार को पहले दिन प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विधानमंडल के दोनों सत्रों को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए अपना अभिभाषण पेश करेगी। इसके बाद आने वाली 22 फरवरी को विधानमंडल के दोनों सदनों में वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया जाएगा।

रविवार को विधानसभा में आयोजित कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में बजट सत्र को 20 फरवरी से 6 मार्च तक संचालित करने की मंजूरी दी गई। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि सत्र को शनिवार को भी सत्र किया जाएगा। इसके साथ प्रतिदिन का एजेंडा उसी दिन समाप्त करना है इसलिए सदन की कार्यवाही देर शाम तक भी संचालित की जाएगी।

21 फरवरी को अपना दल के पूर्व विधायक स्वर्गीय राहुल प्रकाश कौल के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित कर सदन की कार्यवाही स्थगित की जाएगी। 22 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगे। 22 फरवरी से ही सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी। बैठक में तय किया गया कि अगले तीन दिन तक राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। उसके बाद अगले 4 दिन बजट पर चर्चा होगी। 6 मार्च तक सदन आहूत किया जाएगा। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय, विधायक लालजी वर्मा, बसपा विधायक दल के नेता उमाशंकर सिंह मौजूद थे।

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि विधानसभा के सत्र संचालन का कार्यक्रम 10 मार्च तक जारी किया गया है। लेकिन क्योंकि 7 और 8 मार्च को होली का अवकाश है, उसके बाद सभी क्षेत्रों में होली मिलन समारोह शुरू हो जाएंगे। ऐसी स्थति में सदस्यों का वापस विधानसभा सत्र में शामिल होना मुश्किल होगा। इसको देखते हुए  सदन की कार्यवाही को 6 मार्च तक ही संचालित किया जाएगा। सभी दलों के सदस्यों ने इस बात पर अपनी सहमति दी।

Related posts

तनाव से छुटकारा पाना चाहते हो तो टिप्स को फॉलो करे।

Live Bharat Times

सोनिया गांधी का लालू यादव को RJD और कांग्रेस के बीच फोन, क्या सुधरेंगे रिश्ते?

Live Bharat Times

एमपी में भीषण सड़क हादसे में 3 मौतः तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई

Live Bharat Times

Leave a Comment