Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Tanushree Dutta Birthday : फिल्मो में दिए बोल्ड दृश्य, रहने लगी आश्रम में

तनुश्री दत्ता ने 2005 में आई फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। अपनी पहली ही फिल्म में बोल्ड दृश्य देकर इन्होने इंडस्ट्री को अपना दीवाना बना लिया था। अपनी बोल्डनेस के अलावा विवादों के चलते भी तनुश्री हमेशा चर्चा में रही हैं।  फिलहाल वो फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। तनुश्री ने बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया, जिसकी वजह से वो काफी सुर्खियों में रहीं ,आज यानी 19 मार्च को तनुश्री दत्ता अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके फैंस ने भी एक्ट्रेस को हैप्पी बर्थडे कहा।

अपनी पहली ही फिल्म में इमरान हाशमी के साथ तनुश्री दत्ता ने इतने बोल्ड सीन दिए कि दर्शक भी पहली नजर में उनके दीवाने हो गए। इसके बाद उन्होंने ‘ढोल’, ‘भागम भाग’, ‘गुड बॉय बैड बॉय’, ‘रकीब’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। तनुश्री ने हिंदी के अलावा साउथ की फिल्में में भी हाथ आजमाया है।  बहुत कम लोगों को पता है कि अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ में उनकी बेटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ईशिता दत्ता, तनुश्री की छोटी बहन हैं। दोनों की उम्र में 6 साल का अंतर है।

तनुश्री ने 2009 की फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के लिए एक डांस नंबर के लिए शूटिंग की, इसके तुरंत बाद उन्होंने काम से छुट्टी ले ली और सेट पर कथित रूप से प्रताड़ित होने के बाद डेढ़ साल तक एक आश्रम में रहीं। बाद में वह बौद्ध ध्यान संबंधी सांस लेने की तकनीक सीखने के लिए लद्दाख गईं। बहुत से लोग यह नहीं जानते होंगे कि एक्ट्रेस के पास संयुक्त राज्य अमेरिका का ग्रीन कार्ड भी है।

फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने से पहले तनुश्री दत्ता एक मॉडल रह चुकी हैं। उन्होंने कथित तौर पर 2003 और 2004 में फेमिना मिस इंडिया और फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स कॉन्टेस्ट जीता था। दिलचस्प बात यह है कि मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए तनुश्री दत्ता ने कॉलेज छोड़ दिया। उन्होंने बीकॉम फर्स्ट ईयर की पढ़ाई के बाद कॉलेज छोड़ दिया और पूरी तरह से मॉडलिंग में लग गईं।

Related posts

IND Vs AUS / रोहित शर्मा ने अहमदाबाद में चौथे टेस्ट में इतिहास रचा; भारतीय बल्लेबाजों के विशेष क्लब में शामिल हो गया

Live Bharat Times

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को खिलाया केक, सोशल मीडिया पर शेयर किया जश्न का वीडियो

Live Bharat Times

‘मैं पीड़ित हूं, साजिशकर्ता नहीं’, धोखाधड़ी मामले पर नोरा ने दी सफाई

Live Bharat Times

Leave a Comment