Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

देखें वीडियो : प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को शेयर की अंडरवॉटर फोटोज, कराई समुद्री दुनिया की सैर

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म ‘सिटाडेल’ की क्रू के साथ खूब मस्ती कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ अंडरवॉटर फोटो और वीडियो शेयर की हैं. इन फोटो और वीडियो में एक्ट्रेस स्कूबा डाइविंग का मजा लेती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कुछ समय पहले फोटो ब्लॉगिंग एप इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं. एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के जरिए फैंस को अपने संडे प्लान से भी अवगत कराया है। इस पोस्ट के जरिए प्रियंका अपने फैन्स को समंदर की दुनिया में ले गई हैं. वीडियो में एक्ट्रेस स्कूबा डाइविंग करती नजर आ रही हैं. पोस्ट की गई तस्वीरों में अभिनेत्री एक पेशेवर स्कूबा डाइवर की तरह लग रही है।

एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक लंबा कैप्शन दिया है। कैप्शन में, अभिनेत्री ने लिखा, “ऐसे दिन होते हैं जब तनाव को शांत करने की जरूरत होती है! भगवान की शानदार पानी के भीतर की कृतियों का पता लगाने के लिए इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है। मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं कि सिटाडेल के कैमरा क्रू ने मुझे उनकी पार्टी को क्रैश करने दिया! @alisubbuceo टीम के लिए बड़ा शाउटआउट।। पेनेलोप, विक्टर, एलेजांद्रो और बाकी सभी, इस तरह के जादुई अनुभव के लिए धन्यवाद। मुझे वास्तव में इसकी आवश्यकता थी !! धन्यवाद @tsigel हमें बाहर निकालने के लिए! सैम, पॉल, जोश, टोबियास, एंडी, क्रिस्टीना और विक्टर के साथ घूमने में बहुत मज़ा आया।”रविवार अच्छा गया! इसके साथ ही एक्ट्रेस ने दिया फोटो क्रेडिट।

 

Related posts

दिवाली पार्टी से गायब हुए दीपिका-रणवीर, एक बार फिर दोनों के अलग होने के लगाए जा रहे कयास

Live Bharat Times

सोशल मीडिया पर बम की धमकी वाली चैट के बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षा अभ्यास

Admin

भूमि पेडनेकर ने किया समलैंगिक विवाह का समर्थन, खुद को बताया ‘समुदाय की सहयोगी’, कहा – ‘एक व्यक्ति के रूप में हमें…’

Live Bharat Times

Leave a Comment