Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Other

राजस्थान हादसा: गलत साइड से आ रहे यात्रियों से भरी टैंकर और बस की भीषण टक्कर, 12 लोग जिंदा जले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राजस्थान के बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर में 12 लोग जिंदा जल गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार टैंकर गलत दिशा से आ रहा था और यात्रियों से भरी बस को आगे से टक्कर मार दी, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गयी.

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत
राजस्थान के बाड़मेर-जोधपुर हाईवे (Rajasthan Road Accident) पर एक बड़े हादसे की खबर आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार निजी बस और टैंकर के ट्रेलर की भीषण टक्कर में खबर लिखे जाने तक 12 लोग जिंदा जल चुके हैं. मिली जानकारी के अनुसार टैंकर से टक्कर के बाद बस में आग लग गई और यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. हालांकि पुलिस ने अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है, हालांकि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक हादसे के वक्त बस में करीब 25 लोग सवार थे. 10 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है लेकिन अभी भी बस में और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर है और बचाव कार्य जारी है।

सीएम ने जताया दुख

गलत साइड से आ रहा टैंकर 

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि गलत साइड से आ रहे टैंकर ने यात्रियों से भरी बस को आगे से टक्कर मार दी. बस में सवार एक यात्री के मुताबिक यह बस बालोतरा से निकली थी। इसी बीच सामने से गलत साइड से आ रहे एक टैंकर ने बस को टक्कर मार दी। जिसके बाद अचानक बस में आग लग गई।

यह आग इतनी भीषण थी कि चंद मिनटों में ही कई यात्रियों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रेस्क्यू टीम ने 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन के साथ पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई, संभागायुक्त समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, हादसे में मारे गए लोगों के शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

दिल्ली: मोबाइल छीनने से रोकने की कोशिश में 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या

Admin

दुनिया में कितने पेड़ होंगे, क्या आपको अंदाजा भी है? जानिए- हर साल कितने काटे जाते हैं और कितने लगाए जाते हैं

Live Bharat Times

उत्तराखंड पुलिस ने हरिद्वार से शराब कांड में शामिल ग्राम प्रधान बबली देवी को हिरासत में लिया।

Live Bharat Times

Leave a Comment